Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 03:25 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना वैक्सिन लगते ही आदमी बन जाएगा मगरमच्छ !
दुनिया

कोरोना वैक्सिन लगते ही आदमी बन जाएगा मगरमच्छ !

December 19, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो का कोरोना वायरस वैक्सीन के खिलाफ हमला जारी है। यहां तक कि उन्होंने यह तक संदेह जताया है कि अमेरिकी कंपनी Pfizer और उसकी जर्मन पार्टनर BioNTech की वैक्सीन से लोग मगरमच्छ या दाढ़ी वाली महिलाओं में तब्दील हो सकते हैं। गौरतलब है कि बोल्सोनारो ने महामारी की शुरुआत से ही इसकी गंभीरता नकारते आ रहे हैं। इस हफ्ते उन्होंने ऐलान किया है कि वह वैक्सीन नहीं लेंगे जबकि देश में वैक्सिनेशन शुरू हो चुका है।

बोल्सोनारो ने गुरुवार को कहा था- ‘Pfizer के साथ समझौते में साफ है कि हम (कंपनी) किसी साइड इफेक्ट के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। अगर आप मगरमच्छ में तब्दील हो जाते हैं, तो यह आपकी समस्या है।’ वैक्सीन के ब्राजील में टेस्ट कई हफ्तों से चल रहे थे और ब्रिटेन-अमेरिका में ट्रायल के बाहर भी लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आप सुपरह्यूमन बन जाते हैं, महिलाओं के दाढ़ी आ जाती है या पुरुष महिलाओं की आवाज में बोलने लगते हैं, तो वे इसकी जिम्मेदारी नहीं लेंगे।’

देश में वैक्सिनेशन कैंपेन की शुरुआत करते हुए बोल्सोनारो ने बताया कि वैक्सीन फ्री होगी लेकिन अनिवार्य नहीं। हालांकि, देश के सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वैक्सीन लेना जरूरी है लेकिन लोगों पर इसे फोर्स नहीं किया जा सकता है। इसका मतलब है कि वैक्सीन नहीं लेने पर लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा, सार्वजनिक स्थानों से प्रतिबंधित किया जा सकता है लेकिन जबरदस्ती वैक्सीन दी नहीं जा सकती है।

रशियन डॉयरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के प्रमुख किरील दिमित्रेव ने कहा है कि 2021 में भारत रूसी कोरोना वैक्सीन के करीब 30 करोड़ डोज का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने भारत के चार प्रमुख वैक्सीन निर्माता कंपनियों से संपर्क किया है। भारत अगले साल से 30 करोड़ या इससे ज्यादा भी वैक्सीन के डोज का निर्माण कर सकता है।

रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन स्पुतनिक वी को बनाने वाली कंपनी ने कुछ दिन पहले ही दावा किया था कि यह वायरस के खिलाफ 91.5 फीसदी कारगर है। कंपनी ने बताया कि वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल के डेटा के तीन फाइनल कंट्रोल पॉइंट एनालिसिस करने के बाद यह रिजल्ट सामने आया है। पहले कंट्रोल पॉइंट में वैक्सीन का 92 फीसदी प्रभाव दिखा, जबकि दूसरे कंट्रोल पॉइंट में यह आंकड़ा 91.4 फीसदी आया।

रूस की वैक्सीन सामान्य सर्दी जुखाम पैदा करने वाले adenovirus पर आधारित है। इस वैक्सीन को आर्टिफिशल तरीके से बनाया गया है। यह कोरोना वायरस SARS-CoV-2 में पाए जाने वाले स्ट्रक्चरल प्रोटीन की नकल करती है जिससे शरीर में ठीक वैसा इम्यून रिस्पॉन्स पैदा होता है जो कोरोना वायरस इन्फेक्शन से पैदा होता है। यानी कि एक तरीके से इंसान का शरीर ठीक उसी तरीके से प्रतिक्रिया देता है जैसी प्रतिक्रिया वह कोरोना वायरस इन्फेक्शन होने पर देता लेकिन इसमें उसे COVID-19 के जानलेवा नतीजे नहीं भुगतने पड़ते हैं। मॉस्को की सेशेनॉव यूनिवर्सिटी में 18 जून से क्लिनिकल ट्रायल शुरू हुए थे। 38 लोगों पर की गई स्टडी में यह वैक्सीन सुरक्षित पाई गई है। सभी वॉलंटिअर्स में वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी भी पाई गई।

खुद वैक्सीन नहीं लेंगे राष्ट्रपति
ब्राजील में 71 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 1.85 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। बोल्सोनारो ने कहा है कि वैक्सीन को ब्राजील की रेग्युलेटरी एजेंसी Anvisa से सर्टिफिकेशन मिलने के बाद उन्हें छोड़कर हर किसी को वैक्सीन मिल सकेगी। उन्होंने साफ किया है कि वह वैक्सीन नहीं लेंगे। आपको बता दें कि बोल्सोनारो को कोरोना वायरस इन्फेक्शन जुलाई में हो चुका है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleLIC में बंपर नौकरी, सालाना सेलरी 14 लाख
Next Article ना गूगल पे, ना फोन पे, सीधे ‘पॉकेट पे’

Related Posts

Headlines

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026
बिहार

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026
Headlines

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026

छत का दरवाजा बना मौत का जाल, विवेक विहार आग में 9 जिंदगियां खत्म

May 3, 2026

सोना हुआ महंगा, वैश्विक तनाव और बढ़ती मांग ने कीमतों को दी रफ्तार

May 3, 2026

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.