Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 10:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भयंकर: RAI तूफान का मौत का खेल, अबतक 208 लोगों की मौत
दुनिया

भयंकर: RAI तूफान का मौत का खेल, अबतक 208 लोगों की मौत

December 20, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

जापान। फिलीपींस (Philippines) इस वक्त इस साल के सबसे भयंकर तूफान से जूझ रहा है. तूफान जिसका नाम राय (Typhoon Rai) रखा गया है उसकी वजह से फिलीपींस में अबतक 208 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 4 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं.

भयानक तूफान राय ने फिलीपींस को गुरुवार और शुक्रवार को चपेट में लिया था. इसके बाद रविवार से वहां राहत और बचाव कार्य जारी है.

 

बोहोल प्रांत में स्थिति सबसे खराब

जानकारी के मुताबिक, बोहोल द्वीपीय प्रांत में स्थिति सबसे खराब है. वहां 72 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. कई ऐसे भी लोग हैं जो अबतक लापता हैं. फिलहाल अधिकारी मौत का पूरा आंकड़ा जुटाने में लगे हैं. भूस्खलन और व्यापक बाढ़ की वजह से जिन लोगों की मौत हुई है उनका ठीक आंकड़ा जुटाया जा रहा है. तूफान की वजह से कई जगहों पर बिजली, पानी की सप्लाई बाधित है, जिससे लोग परेशान हैं.

राय को 5वीं कैटेगरी का तूफान माना गया है जो कि काफी भयानक है. बोहोल प्रांत के साथ-साथ इसने सेबू, लेयते, सुरिगाओ डेल नॉर्ट प्रांत को भी चपेट में लिया है. वहीं सर्फिंग की लोकप्रिय जगह सिरगाओ और दीनागट द्वीप समूह भी इससे प्रभावित हैं.

राय तूफान फिलहाल रविवार को फिलिपींस से साउथ चाइना सी की तरफ मुड़ गया है. लेकिन अपने पीछे यह उखड़े पेड़, उखड़ी छतें, टूटे घर, नष्ट किए गए बुनियादी ढांचे छोड़ गया है. कई शहरों में अबतक पानी भरा हुआ है.

बता दें कि फिलीपींस हर साल लगभग 20 भयंकर तूफानों का सामना करता है. यह द्वीपसमूह ऐसी जगह पर स्थित है जिससे यह उन देशों में शुमार हो जाता है जहां प्राकृतिक आपदा ज्यादा होती हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसूरजकुंड धाम में योगा का छठा दिन, आज प्रतिभागियों की प्रतिक्रिया ली गई तथा उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया
Next Article दम घुटने से पति पत्नी व पुत्र की मौत

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.