Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 02:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » Israel Palestine War: तेज हुई लड़ाई, दोनों खून के प्यासे, 1100 से ज्यादा की मौत
Headlines

Israel Palestine War: तेज हुई लड़ाई, दोनों खून के प्यासे, 1100 से ज्यादा की मौत

October 9, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad. फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के इजराइल ( Israel Palestine War ) पर हवाई हमले के तीसरे दिन आज (सोमवार) भी दोनों ओर से रॉकेट और मिसाइल गरज रही हैं। इजराइल के कई इलाकों में सुरक्षाकर्मियों और हमास के सशस्त्र हमलावरों में सीधी लड़ाई चल रही है।

  • फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन के हमले में 18 विदेशी नागरिकों की भी मौत,सैकड़ों लोगों को बनाया बंधक, ले गया गाजा

हमास के नियंत्रण वाले गाजा में इजराइल की वायुसेना टूट पड़ी है। उसके लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी के 426 ठिकानों को निशाना बनाया है। अभी तक के आक्रमण में करीब 700 इजराइली मारे गए हैं। इनमें 57 सैन्यकर्मी और 34 पुलिसकर्मी शामिल हैं। साथ ही करीब 2,200 लोग घायल हुए हैं। इजराइल ने हमास के 400 से ज्यादा आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है। करीब 2300 हमास लड़ाके घायल हुए हैं। आतंकी संगठन के हमले में 18 विदेशी नागरिक भी मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और अखबारों में इस भयावह घटनाक्रम को सबसे अधिक प्रमुखता दी गई है।

auto

Read More: इजराइल-फिलिस्तीन वार : 20 मिनट में दागे 5 हजार से ज्यादा रॉकेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमास के हमले में 10 नेपाली, चार अमेरिकी, दो यूक्रेनी, एक ब्रिटिश और एक फ्रांसीसी नागरिक की भी जान चली गई है। इसके अलावा जर्मन नागरिकों के मारे जाने और अमेरिकी नागरिकों को बंधक बनाए जाने की भी चर्चा है। इस लड़ाई में लेबनान के बड़े इलाके पर काबिज आतंकी संगठन हिजबुल्ला ने भी दखल दिया है। उसने लेबनान से इजराइल पर सैकड़ों रॉकेट दागे। उत्तरी इजराइल के माउंड डोव में तीन सैन्य ठिकानों पर मोर्टार से हमला किया। हिजबुल्ला ने कहा है कि इजराइल यह न समझे कि हमास अकेले है। उसे सैन्य साजो सामान वह मुहैया कराएगा। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इन हमलों के जवाब में इजराइल ने लेबनान में हवाई हमले किए हैं। रविवार शाम से इजराइल और हिजबुल्ला के बीच भी आमने-सामने की जमीनी लड़ाई शुरू हो गई।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आतंकी संगठनों को चेताया है कि उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। हमास के हमले से चिंतित अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली और यूक्रेन ने इजराइल के समर्थन की घोषणा की है। वहीं, इजराइल के हमलों से बचने के लिए गाजा इलाके में रहने वाले 20 हजार फिलिस्तीनी अपने घर छोड़कर बाहरी इलाकों में बने 44 स्कूलों में आ गए हैं। संयुक्त राष्ट्र उनके लिए आवश्यक व्यवस्था कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमास के कब्जे में इजराइल के सैकड़ों नागरिक हैं। इजराइल ने हमास के कब्जे में अपने 100 नागरिकों के होने की पुष्टि की है। शनिवार को रॉकेट हमले के बाद इजराइली शहरों में घुसे हमास के आतंकवादियों ने इन लोगों को बंधक बना लिया था और उन्हें अपने साथ गाजा ले गए। बंधकों में कई देशों के नागरिक हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि हमास की योजना इजराइली जेलों में बंद फिलिस्तीनी आतंकियों के बदले में उन्हें रिहा करने की है।

इस बीच इजराइली रक्षा बलों के प्रवक्ता रिचर्ड हेचट ने कहा कि एक तरह से यह हमला 9/11 से भी भयावह है। इस हमले का उद्देश्य सिर्फ नागरिकों को निशाना बनाना और बुजुर्गों का अपहरण करना था। रक्षा बल हमास के हमलों का करारा जवाब दे रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है। यह इस्लाम के भी खिलाफ है। उन्होंने ईरान को चेताया भी है। हेचट ने कहा है कि इस युद्ध में ईरान और हिजबुल्ला शामिल होने की गलती न करें। अगर ऐसा हुआ तो युद्ध का रूप बदल जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनैनीताल में बस खाई में गिरी, सात की मौत, 26 जख्मी
Next Article Israel Palestine War: इजराइली महिलाओं से दुष्क;र्म और बंधक बच्चों को हथियार बना रहे हमास आतंकी

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.