Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 10:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » करोड़ों फैंस, अरबों की संपत्ति, फिर अचानक कैसे गायब हो गई ये एक्ट्रेस
दुनिया

करोड़ों फैंस, अरबों की संपत्ति, फिर अचानक कैसे गायब हो गई ये एक्ट्रेस

September 6, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

चीन। चीन की शी जिनफिंग सरकार (Xi Jinping Govt) ने देश की फेमस हस्ती और एक्ट्रेस झाओ वेई (Zhao Wei) को रातोंरात ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. झाओ की फिल्में या उनसे जुड़े ऑनलाइन कंटेंट को अब चीन में नहीं देखा जा सकेगा. चीन की लगभग हर वेबसाइट्स (Chinese Sites) से झाओ वेई से जुड़े हुए कंटेंट हटाए जा चुके हैं.

 

Zhao Wei Internet

Advertisement Advertisement

 

आपको बता दें कि अरबपति एक्ट्रेस झाओ वेई (Zhao Wei) चीन में टीवी व फिल्म इंडस्ट्रीज (Chinese Film Industry) का बड़ा नाम हैं. 45 वर्षीय झाओ एक्टिंग के क्षेत्र में कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकीं हैं. उनके फैंस की संख्या करोड़ों में है. वो चीन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेज में शुमार हैं. चीनी सोशल मीडिया एप Weibo पर उनके 85 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

Zhao Wei Internet

 

हालांकि, उनकी तमाम उपलब्धियों को चीन ने अब ‘मिटा’ दिया है. चीन के इंटरनेट में झाओ वेई अब सर्च करने से भी नहीं मिलेंगी. दरअसल, चीनी सरकार ने झाओ से जुड़े सभी प्रकार के ऑनलाइन कंटेंट को डिलीट (Zhao Wei Vanished From Internet) कर दिया है.

Zhao Wei Internet

 

अरबपति एक्ट्रेस झाओ वेई जिन्होंने कई फिल्मों, टॉक शो और टीवी सीरीज में अभिनय किया है को सभी ऑनलाइन प्लेटफार्मों से हटा दिया गया. एक्टर झांग झेहान के बाद अब उन्हें बैन किया गया है.

Zhao Wei Internet

 

झाओ का नाम Tencent Video, iQiyi और Youku जैसे प्लेटफार्मों से सभी टीवी सीरीज, फिल्मों, शॉर्ट वीडियो और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग साइट से हटा दिया गया.

Zhao Wei Internet

 

कुल मिलाकर चीन में झाओ वेई (China Zhao Wei) का नामोनिशान इंटरनेट (Internet) से उड़ाया जा चुका है. हालांकि, ऐसा कब तक रहेगा इस बारे में किसी को नहीं पता.

Zhao Wei Internet

 

चीनी इंटरनेट पर झाओ वेई की गैरमौजूदगी से उनके फैंस निराश हैं. फैंस ‘#ZhaoWei का क्या हुआ?’ के साथ सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे हैं. हालांकि, इंटरनेट से उनके गायब होने या देश के नियामकों द्वारा उसे क्यों निशाना बनाया गया है, इस बारे में अभी भी कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं मिला है.

Zhao Wei Internet

 

वहीं चीन के अखबार के मुताबिक, झाओ बीते कई सालों से तमाम तरह के स्कैंडल्स में शामिल रही हैं. फिलहाल एक्ट्रेस झाओ इस वक्त कहां हैं इस पर भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. बीच में पति संग उनके फ्रांस में जाने की खबर आई थी तो कुछ ने रिपोर्ट में दावा किया गया कि वो बीजिंग में ही हैं.

Zhao Wei Internet

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, झाओ को चीनी बिजनेसमैन जैक मा (Businessman Jack Ma) के साथ उनके घनिष्ठ संबंधों के लिए भी निशाना बनाया जा सकता है, जिन्होंने चीन की कड़े नियंत्रित वित्तीय प्रणाली पर सवाल उठाए थे. जिसके बाद जैक के Alibaba Group पर जांच बिठाई गई थी.

Zhao Wei Internet

 

गौरतलब है कि चीनी सरकार टीवी व फिल्म इंडस्ट्री के साथ इंटरनेट पर भी शिकंजा कस रही है. एक तरफ जहां झाओ पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, वहीं मनोरंजन की खबरें देने वाले हजारों अकाउंट ब्लाक कर दिए गए. इससे पहले एक्ट्रेस Fan Bingbing पर 46 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया था. चीन ने बच्चों के ऑनलाइन गेम (Online Game) पर भी बंदिशें लगा दी हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवॉट्सऐप वीडियो कॉल पर पत्नी ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया तो पति ने लगा ली फांसी
Next Article क्या…क्यों…कैसे और इलाज, Nipah Virus से जुड़ी हर जानकारी जानिए

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.