Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 12 October, 2026 • 01:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमेरिका के बड़े शहरों में दीपावली की तैयारियां जोरों पर
दुनिया

अमेरिका के बड़े शहरों में दीपावली की तैयारियां जोरों पर

October 26, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

अमेरिका के विभिन्न बड़े शहरों में इस बार दीपावली का पर्व बड़ी गर्मजोशी से मनाए जाने की तैयारियाँ की जा रही है। न्यू यॉर्क, शिकागो, लॉस एंजेल्स और टेक्सास के ह्युस्टन शहर के विभिन्न भारतीय मंदिरों और घरों को जगमगाती रोशनी से सजाया जा रहा है। इन बड़े महानगरों में प्रवासी भारतीयों की बड़ी संख्या को देखते हुए ‘नमस्ते इंडिया’ नाम से प्रचलित दुकानों पर भारतीय पोशाक में महिलाओं और पुरुषों को मिट्टी की बनी गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियां और स्वादिष्ट व्यंजन, मिठाइयाँ और जगमगाती रोशनी की लड़ियों की ख़रीदारी करते देखा जा सकता है। इन दुकानों पर काजू और बादाम की बर्फ़ी से ले कर सभी तरह की मिठाइयों में इमरती, मोती चूर के लड्डू, बालू शाही, कलाकंद और केक देखे जा सकते हैं।

न्यू यॉर्क के क्वींस इलाक़े में तो लॉस एंजेल्स स्थित सेरिटोस (आरटीशिया) में भारतीय दुकानें विशेष रूप से सजाई गई है। इन दुकानों पर खील बताशे और मिट्टी की बनी हटरी आदि की विशेष रूप से व्यवस्था की गई है। लॉस एंजेल्स में ‘नमस्ते इंडिया’ दुकान के संचालक मोहन देव ने पूछने पर बताया कि मिट्टी के गणेश लक्ष्मी अब आम तौर पर भारतीय घरों में बनाए जाते हैं और बड़ी संख्या में दुकानों में सप्लाई भी की जाती है। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण प्रवासी भारतीयों की नमस्ते इंडिया स्टोरों पर बड़ी भीड़ देखी जा सकती है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यहां व्हाइट हाउस में चौथे वर्ष लगातार दीपावली से तीन दिन पूर्व बुद्धवार की रात दीप प्रज्ज्वलित कर भारतवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर व्हाइट हाउस और भारतीय राजदूत सहित दूतावास के अनेक अधिकारी मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रधानमंत्री रविवार को करेंगे ‘मन की बात’
Next Article इमरान खान के इस्तीफे को लेकर विपक्ष अड़ा

Related Posts

Headlines

नेपाल में पहाड़ से फिर उतरी तबाही, बूढ़ी गंडक में अचानक आया सैलाब… देखें वीडियो

October 11, 2026
Headlines

Trump ने इन्फोसिस-विप्रो समेत 8 दिग्गज IT कंपनियों को दिया तगड़ा झटका… जानें क्या

October 9, 2026
दुनिया

एक जांबाज पायलट ने बदल दी पहचान, इजरायल में भारतीयों को मिल रहा पहले से ज्यादा प्यार

October 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 12, 2026

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026

पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

October 11, 2026

ऊर्जा सचिव और MD ने पटना में पंडालों का लिया जायजा, बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं

October 11, 2026

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.