Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 08:57 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तेज हवाओं के कारण इस शहर में उड़ने लगा स्विमिंग पूल का पानी, देखें विडिओ
दुनिया

तेज हवाओं के कारण इस शहर में उड़ने लगा स्विमिंग पूल का पानी, देखें विडिओ

August 7, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से ग्लोबल वॉर्मिंग से जुड़े कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं. कनाडा में भीषण गर्मी, चीन में 1000 सालों की सबसे ज्यादा बारिश, जर्मनी में सैंकड़ों साल भयावह बाढ़ जैसे मामले बीते कुछ महीनों में देखने को मिले है. अब ऑस्ट्रेलिया में अत्यधिक तेज हवा ने दुनिया के सबसे लंबे इंफीनिटी पूल के पानी को ही उड़ा दिया.

इस फुटेज को ऑस्ट्रेलिया के रैपर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था. उन्होंने इस वीडियो को ट्विटर पर भी शेयर किया था जिसके बाद ये वीडियो काफी वायरल होने लगी थी. वीडियो में मेलबर्न शहर में ऑस्ट्रेलिया 108 नाम की बिल्डिंग में 70वें फ्लोर पर मौजूद इस पूल को दिखाया गया है जिसका पानी हवा के चलते काफी मूवमेंट कर रहा था.   

auto

10 न्यूज फर्स्ट मेलबर्न के मुताबिक, ये घटना जिस दिन रिकॉर्ड की गई थी, उस दिन मेलबर्न के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं को रिकॉर्ड किया गया था. 318 मीटर यानि 1043 फीट की ऊंचाई पर स्थित ऑस्ट्रेलिया 108 बिल्डिंग को जब बनाया गया था तब दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे ऊंची बिल्डिंग थी.

wind swimming pool

 

ऑस्ट्रेलिया 108 बिल्डिंग बनाने वाले कॉन्ट्रेक्टर ने जब इस इंफीनिटी पूल की फुटेज को देखा तो उन्होंने कहा कि ये मूवमेंट सामान्य है. मल्टीप्लेक्स के प्रवक्ता ने वाइस वर्ल्ड न्यूज के साथ बातचीत में कहा कि इस बिल्डिंग में रहने वाले लोग मूवमेंट को लेकर चिंतित हो रहे हैं. इसके अलावा वे तेज हवाओं के चलते आवाज को लेकर भी चिंता जता चुके हैं.

wind swimming pool

 

उन्होंने कहा कि लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं कि बिल्डिंग्स के स्ट्रक्चर में कोई समस्या नहीं है. बिल्डिंग्स को बेहद तेज हवाओं के दौरान हल्के मूवमेंट के लिए बनाया गया है और ये बिल्डिंग तेज हवाओं में ठीक उसी प्रकार से बिहेव कर रही है जैसा इसका कंस्ट्रक्शन किया गया है. इस बिल्डिंग में रहने वाले कुछ लोगों ने भी इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है.

रेडिट वेबसाइट पर यहां रह चुके कुछ लोगों का कहना था कि उन्होंने साल 2019 में इस बिल्डिंग में रहना शुरु किया था और इस बिल्डिंग में जब भी तेज हवाएं चलती थीं तो क्रैक की आवाज सुनाई देती थी. एक शख्स ने कमेंट में लिखा कि इस बिल्डिंग से ऐसी आवाजें सुनकर मुझे एहसास होता था कि मैं ऐसे नहीं जी सकता हूं।

Tell me it was windy in Melbourne today without *saying* it was windy in Melbourne.. I’ll go first pic.twitter.com/cx8kl8PmX4

— Illy (@illyal) July 28, 2021

 

उन्होंने आगे कहा कि मैं बिल्कुल सुरक्षित महसूस नहीं करता था और जब-जब मुझे ऐसी आवाजें आती थीं तो मेरी नींद खराब हो जाती थी. वही इस मामले में  इंजीनियरिंग फर्म के रोवन विलियम्स के मुताबिक, 1000 फीट की बिल्डिंग में तेज हवा चलने पर कुछ इंच का मूवमेंट स्वाभाविक है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबर्थडे में पिस्टल से केक काटता दिखा युवक, पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो निकला अलग ही मामला
Next Article चार्जिंग के लिए लगाई इलेक्ट्रिक कार, जल गया पूरा घर!

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.