WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
कैलिफोर्निया। कैलिफोर्निया के एक मूवी थियेटर में हॉरर फिल्म देखने के दौरान 18 वर्षीय लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी 19 वर्षीय युवक गोली लगने से घायल हो गया. घटना के बाद थियेटर में पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन ये पता नहीं लग सका कि गोली किसने और क्यों मारी. बताया गया है कि फिल्म में हॉरर सीन के दौरान तेज आवाजों के बीच गोली चली.
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस के मुताबिक अभी तक उन दोनों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस उन दोनों की पहचान के प्रयास कर रही है. साथ ही ये पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे की वजह आखिर क्या थी.

