WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच रही हैं। इसको लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था में भी व्यापक बदलाव किया गया है ताकि किसी तरह की असुविधा ना हो।
31 जुलाई को ट्रैफिक प्रतिबंध इस प्रकार रहेंगे
- सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- शाम 3 बजे से रात 8 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों की नो एंट्री लागू रहेगी।
- शाम 4 से 7 बजे तक कांके, रातू, और कटहल मोड़ की ओर जाने वाले वाहन रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
- एयरपोर्ट रोड, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक जैसे क्षेत्रों से गुजरने से बचने की सलाह दी गई है।
- शाम 4:30 से 6:30 बजे तक अरगोड़ा चौक से हॉटलिप्स चौक तक ऑटो और टोटो वाहनों का संचालन बंद रहेगा।
1 अगस्त को भी ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
- सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश नहीं होगा।
- सुबह 7 बजे से 11 बजे तक छोटे मालवाहक वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे।
- सुबह 8 से 10 बजे तक हॉटलिप्स चौक से अरगोड़ा चौक तक ऑटो व टोटो का संचालन बंद रहेगा।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन या सीलिंग की कार्रवाई तत्काल की जा सकती है। शहरवासियों से सहयोग की अपील की गई है ताकि राष्ट्रपति दौरा शांतिपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
इसे भी पढ़ें : गयाजी में एनका’उंटर, मोस्ट वांटेड को लगी गो’ली
इसे भी पढ़ें : कांवरियों से भरी बस के उड़े परखच्चे, 6 श्रद्धालुओं की गई जान



