Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 12:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नीतीश कैबिनेट में 41 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल, कौन-कौन सा… जानें
Headlines

नीतीश कैबिनेट में 41 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल, कौन-कौन सा… जानें

July 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कैबिनेट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की अहम बैठक में कुल 41 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

पत्रकार पेंशन योजना में संशोधन

कैबिनेट ने पत्रकारों की पेंशन बढ़ाने का फैसला लिया है। अब जीवित पत्रकारों को 6,000 की जगह 15,000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। वहीं, उनके निधन के बाद उनके पति या पत्नी को मिलने वाली पारिवारिक पेंशन 3,000 से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी गई है।

राजगीर खेल अकादमी के लिए 1100 करोड़

राजगीर में बनने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अकादमी के लिए सरकार ने 1100 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

बिहार के 5 जिलों में डेयरी प्लांट

दरभंगा, रोहतास, गया, सीतामढ़ी और गोपालगंज में नए डेयरी प्लांट खोले जाएंगे। इस परियोजना पर लगभग 317 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें से एक प्लांट में दूध से मिल्क पाउडर भी बनाया जाएगा।

आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 115 करोड़

राज्य के करीब 1.25 लाख आंगनबाड़ी केंद्रों में उपकरण, फर्नीचर और जरूरी बर्तनों की खरीद के लिए सरकार ने 115 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

सुपौल में पेयजल योजना को मंजूरी

सुपौल जिले के 23 पंचायतों के 63 गांवों में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए सुरसर नदी के जल स्रोत से बहुउद्देशीय जलापूर्ति योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना पर लगभग 320 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

दो केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी

दरभंगा और गोपालगंज में नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। जमीन के लिए एक-एक रुपये की टोकन राशि पर स्वीकृति दी गई है।

पटना में दो बड़ी सड़क योजनाएं

  • नेहरू पथ पर लोहिया पथ चक्र निर्माण के लिए 675 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी।
  • एम्स से दीघा रेल-सह-सड़क पुल तक एलिवेटेड रोड और दो लेन सड़क के निर्माण के लिए 1368 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

छपरा में फ्लाईओवर निर्माण को हरी झंडी

छपरा जिले के गांधी चौक से नगर पालिका चौक तक फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 696 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय :

  • बिहार राज्य युवा आयोग में 6 पदों की स्वीकृति दी गई है।
  • पटना शहर में आवागमन को सुगम बनाने के लिए नई योजनाओं की स्वीकृति दी गई है।

कैबिनेट की यह बैठक राज्य के विकास, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : नीतीश कैबिनेट में 24 प्रस्तावों पर मुहर, मां सीता की जन्मस्थली का 883 करोड़ से होगा विकास

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदो रोज तक बदली रहेगी राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था… जानें
Next Article राजधानी में युवक पर ह’मला, दो गाड़ी में आये थे 10-12 लड़के

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.