Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 10:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भूमि रिकॉर्ड सुधार के लिए जिले में राजस्व महाअभियान शुरू, DM ने दिए निर्देश
Headlines

भूमि रिकॉर्ड सुधार के लिए जिले में राजस्व महाअभियान शुरू, DM ने दिए निर्देश

August 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भूमि
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : जमीन मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन जल्द ही भूमि रिकॉर्ड की गलतियों को सुधारने के लिए एक विशेष राजस्व महाअभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान के जरिए जमीन से जुड़े दस्तावेजों में नाम, खाता, खेसरा, रकबा और लगान जैसी जानकारी में हुई त्रुटियों को ठीक किया जाएगा।

सोमवार को समाहरणालय के कारगिल विजय सभा भवन में इस अभियान की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी तुषार सिंगला की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि वे गांव-गांव जाकर इस अभियान को सफल बनाएं और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लोगों की मदद करें।

तीन चरणों में चलेगा महाअभियान

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर यह अभियान तीन चरणों में चलेगा:

  • पहला चरण: 18 जुलाई से 14 अगस्त 2025

  • दूसरा चरण: 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025

  • तीसरा चरण: 21 सितंबर से 30 अक्टूबर 2025

हर अंचलाधिकारी और भूमि सुधार उपसमाहर्ता को अपने क्षेत्र के लिए माइक्रो-प्लान तैयार करने को कहा गया है, ताकि काम सुचारू रूप से हो सके।

लोगों के घर तक पहुंचेगी सेवा

डीएम ने कहा कि इस अभियान का मकसद लोगों के घर तक जाकर जमीन से जुड़े दस्तावेजों की गलतियां सुधारना है। डिजिटाइज्ड (ऑनलाइन) जमाबंदी में अगर कोई गड़बड़ी है, तो उसे मौके पर ही ठीक किया जाएगा।

नामांतरण की प्रक्रिया भी आसान

इस अभियान के तहत उत्तराधिकार नामांतरण और बंटवारा नामांतरण की प्रक्रिया भी की जाएगी:

  • किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी संपत्ति वंशावली के आधार पर उत्तराधिकारियों के नाम की जाएगी।

  • संयुक्त जमीन के हिस्सेदार आपसी सहमति, रजिस्ट्री या कोर्ट के आदेश से अपनी हिस्सेदारी अलग करवा सकेंगे।

हर दिन की रिपोर्ट ऑनलाइन भेजने के निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि महाअभियान के दौरान हर दिन लगने वाले शिविरों की रिपोर्ट ऑनलाइन तैयार कर संबंधित विभाग को भेजी जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी तरीके से हो।

यह अभियान न केवल जमीन से जुड़े विवादों को खत्म करेगा, बल्कि लोगों को समय पर सही दस्तावेज भी उपलब्ध कराएगा।

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति सहित तमाम दिग्गज नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM का बड़ा ऐलान : बिहार के लोगों को शिक्षक भर्ती में प्राथमिकता
Next Article “स्तनपान न सिर्फ बच्चे बल्कि मां और पूरे समाज के लिए जरूरी”

Related Posts

Headlines

नालंदा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर दागी गोलियां, सिपाही की गई जान

October 15, 2026
Headlines

झारखंड में कल हटेगी बालू पर लगी NGT की रोक, सिर्फ 14 घाटों से होगा उठाव

October 15, 2026
बिहार

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नालंदा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर दागी गोलियां, सिपाही की गई जान

October 15, 2026

हाथों में खनकती डांडिया स्टिक और चेहरे पर भक्ति का तेज, पाकुड़ में सजी गरबा की महफिल

October 15, 2026

झारखंड में कल हटेगी बालू पर लगी NGT की रोक, सिर्फ 14 घाटों से होगा उठाव

October 15, 2026

राशिफल @ 15 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 15, 2026

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.