Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 10:19 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “स्तनपान न सिर्फ बच्चे बल्कि मां और पूरे समाज के लिए जरूरी”
Headlines

“स्तनपान न सिर्फ बच्चे बल्कि मां और पूरे समाज के लिए जरूरी”

August 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
स्तनपान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : विश्व स्तनपान सप्ताह 2025 के अवसर पर बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग के तहत समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) और यूनिसेफ के सहयोग से पटना में एक राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य स्तनपान को बढ़ावा देना, माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना और इस दिशा में बेहतर योजनाएं तैयार करना था। इस साल का मुख्य विषय रहा – “स्तनपान में निवेश, भविष्य में निवेश”। इसके ज़रिए यह संदेश दिया गया कि स्तनपान न सिर्फ बच्चे बल्कि माँ और पूरे समाज के लिए ज़रूरी है।

चिंताजनक हैं बिहार के आंकड़े

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के मुताबिक, बिहार में सिर्फ 31.1% बच्चों को जन्म के पहले घंटे में स्तनपान मिल पाता है, जबकि 59% बच्चों को छह महीने तक केवल माँ का दूध दिया जाता है। इस स्थिति में सुधार के लिए जागरूकता, समर्थन और माताओं के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना जरूरी बताया गया।

अधिकारियों ने दिए अहम संदेश

कार्यशाला की मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी (IAS) ने कहा कि स्तनपान एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन इसे सही तरीके से अपनाना भी ज़रूरी है। उन्होंने कहा, “माताओं को छह महीने नहीं, बल्कि दो साल तक परिवार और समाज से सहयोग मिलना चाहिए। माँ के बलिदान को समझना और सम्मान देना हम सबकी जिम्मेदारी है।” उन्होंने यह भी कहा कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को मातृत्व लाभ मिलना चाहिए और इस दिशा में ठोस प्रयास किए जाने चाहिए। साथ ही CDPOs को निर्देश दिया कि स्तनपान से जुड़ी जानकारी को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाया जाए।

ICDS के निदेशक अमित पांडे, IAS ने कहा कि बच्चों के पोषण को सुधारने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारियों से आह्वान किया कि वे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तक सही जानकारी पहुंचाएं।

यूनिसेफ ने गिनाई उपलब्धियां

यूनिसेफ बिहार प्रमुख मार्गरेट ग्वाडा ने बताया कि राज्य में IYCF (Infant and Young Child Feeding) केंद्रों की संख्या 2020-21 में 44 थी, जो अब बढ़कर 423 हो गई है। साथ ही 305 सरकारी अस्पतालों में स्तनपान के लिए विशेष कोने बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कामकाजी महिलाओं को सहयोग देना और स्तनपान को सामाजिक मान्यता देना बेहद जरूरी है।

कार्यशाला में हुईं कई गतिविधियां

कार्यशाला में मेंटीमीटर क्विज़, फील्ड अनुभवों पर आधारित वीडियो और पैनल चर्चाएं भी आयोजित की गईं। इन चर्चाओं में डॉक्टरों, विशेषज्ञों और विभिन्न संगठनों ने हिस्सा लिया। इसमें स्तनपान से जुड़े मिथक, सामाजिक व व्यवहारिक चुनौतियों और समाधान पर चर्चा की गई।

कार्यशाला के दूसरे सत्र में SGPA (Sustainable Growth and Performance Accountability) फ्रेमवर्क के तहत योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

सभी ने लिया संकल्प

कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि राज्य के हर बच्चे को जीवन की अच्छी शुरुआत देने और स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए सभी विभाग मिलकर लगातार काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा ऐलान : बिहार के लोगों को शिक्षक भर्ती में प्राथमिकता

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभूमि रिकॉर्ड सुधार के लिए जिले में राजस्व महाअभियान शुरू, DM ने दिए निर्देश
Next Article शानदार जीत के बाद WTC रैंकिंग में उपर आया भारत, इंग्लैंड को पछाड़ा

Related Posts

Headlines

नालंदा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर दागी गोलियां, सिपाही की गई जान

October 15, 2026
Headlines

झारखंड में कल हटेगी बालू पर लगी NGT की रोक, सिर्फ 14 घाटों से होगा उठाव

October 15, 2026
बिहार

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नालंदा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर दागी गोलियां, सिपाही की गई जान

October 15, 2026

हाथों में खनकती डांडिया स्टिक और चेहरे पर भक्ति का तेज, पाकुड़ में सजी गरबा की महफिल

October 15, 2026

झारखंड में कल हटेगी बालू पर लगी NGT की रोक, सिर्फ 14 घाटों से होगा उठाव

October 15, 2026

राशिफल @ 15 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 15, 2026

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.