Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 05:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उत्तरकाशी में कुदरत का ‘तांडव’… देखें दिल दहलाने वाला वीडियो
Headlines

उत्तरकाशी में कुदरत का ‘तांडव’… देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

August 5, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
उत्तरकाशी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Uttarkashi : उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आ गई, जिससे इलाके में भारी तबाही मच गई। इस आपदा में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि धराली में कई होटल और दुकानें पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं। बाजार का अधिकांश हिस्सा बाढ़ की चपेट में आकर तबाह हो गया है। कई होटलों और घरों में मलबा और पानी भर गया है। बाढ़ का पानी तेजी से गांव की ओर आता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। घटना के बाद कई भयावह वीडियो सामने आए हैं, जिनसे आपदा की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

उत्तरकाशी में कुदरत का ‘तांडव’… देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

उत्तरकाशी में तबाही के पांच VIDEO: बादल फटा…बह गए गांव के गांव, चारों तरफ मची चीख पुकार; कइयों की मौत#UttarkashiCloudburst #Uttarakhand #UttarakhandDisaster #UttarakhandNews #uttarkashiflood #newssamvad pic.twitter.com/a3GwvIdYE1

— News Samvad (@newssamvaad) August 5, 2025

सेना का बेस कैंप और हेलीपैड तबाह

हर्षिल में सेना के कैंप के पास बहने वाला तेलगाड़ नाला उफान पर है। इसका असर सेना के बेस कैंप और हेलीपैड पर भी पड़ा है। दोनों ही तबाह हो गये हैं। इससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसके अलावा गंगोत्री हाईवे भी बाढ़ की वजह से बंद हो गया है।

उत्तरकाशी –

कुछ देर पहले तक जहां मार्केट, घर, होटल थे। वहां अब सिर्फ बाढ़ का पानी और मलबा दिख रहा है। जो बिल्डिंग बची हैं, मलबे से ढक गई हैं। मौत, लापता, नुकसान का अभी कोई आंकलन नहीं किया जा सकता। pic.twitter.com/8TEqId6M0U

— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 5, 2025

रेस्क्यू में जुटी NDRF और SDRF की टीम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी की इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य टीमें लगातार काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं और हालात की निगरानी कर रहे हैं।

बाढ़ ने निचले इलाकों में भी भारी नुकसान पहुंचाया है। कई घर और होटल मलबे में दब गए हैं और कई लोग अब भी लापता हैं। जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर:

  • 01374-222126
  • 01374-222722
  • 9456556431

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी तरह की मदद के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें : महिला दारोगा और चौकीदार को उठा ले गयी निगरानी… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM नीतीश ने किया 862.63 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास
Next Article मुख्यमंत्री बेटे हेमंत ने दी पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि, रोया पूरा गांव

Related Posts

Headlines

फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

October 14, 2026
Headlines

बाढ़ से बर्बाद फसल की भरपाई : सीएम सम्राट ने 2.48 लाख किसानों के खातों में भेजे 112.52 करोड़

October 14, 2026
Headlines

पटना से गुजरात रवाना हुआ बिहार के जांबाजों का बाइक दस्ता, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026

फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.