अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समाज के सर्वोच्च नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। बीते मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा (जिला रामगढ़) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। वहीं, आज भोर में उनके मुख्यमंत्री बेटे हेमंत सोरेन के एक ट्वीट ने सबको भावुक कर दिया। CM हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया कि “आज नेमरा में सुबह का सूरज भी उदास था… वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें! अमर रहें! अमर रहें!”
आज नेमरा में सुबह का सूरज भी उदास था…
वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
अमर रहें! अमर रहें!— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 6, 2025
इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। “शिबू सोरेन अमर रहें” के नारों के साथ हर कोई X पर संवेदना व्यक्त कर रहा है।
बता दें कि शिबू सोरेन के निधन के बाद राज्य सरकार ने पूरे झारखंड में राजकीय शोक की घोषणा की है। सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का योगदान झारखंड की राजनीति, आदिवासी आंदोलन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अतुलनीय रहा है। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए थे।
इसे भी पढ़ें : दिशोम गुरू शिबू सोरेन नहीं रहे, CM हेमंत ने लिखा- आज मैं शून्य हो गया



