अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Bhagalpur : भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों का जनजीवन प्रभावित है। आवागमन में दिक्कतें बढ़ गई हैं और कई घर पानी से घिर गए हैं। इसी बीच सुल्तानगंज नेशनल हाईवे पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। सड़क पर भरे पानी ने जहां राहगीरों के लिए मुश्किलें खड़ी कीं, वहीं स्थानीय लोगों ने इसे मस्ती का मौका बना लिया। बच्चे और युवा पानी में नहाते, खेलते और मजे करते नजर आए। माहौल ऐसा था मानो बाढ़ का संकट नहीं, बल्कि कोई उत्सव चल रहा हो।
कुछ लोगों ने कैमरे पर कहा कि वे बाढ़ से जरूर प्रभावित हैं, लेकिन सिर्फ चिंता में डूबकर समय बिताने से बेहतर है कि थोड़ी मस्ती भी कर ली जाए। उनका कहना था कि कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक रहना जरूरी है। हालांकि, प्रशासन के सामने चुनौती दोहरी है— एक ओर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य, दूसरी ओर पानी में खेलते लोगों को संभावित खतरे से दूर रखना। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और अनावश्यक रूप से पानी में न उतरें।
इसे भी पढ़ें : PLFI ने किया झारखंड बंद का ऐलान, मार्टिन केरकेट्टा के ए’नकाउंटर पर किया यह दावा

