अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Godda : गोड्डा जिले के ललमटिया में आतंक का दूसरा नाम कुख्यात सूर्यनारायण हांसदा उर्फ सूर्या हांसदा एनकाउंटर में मारा गया। करीब आधे घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। सूर्या हांसदा के खिलाफ ललमटिया थाना कांड संख्या 44/2025 समेत पुलिस फाइल में कई संगीन मामले दर्ज थे। सूर्यनारायण हांसदा उर्फ सूर्या हांसदा पहले बीजेपी से चुनाव लड़ चुका है। वहीं, 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में सूर्यनारायण हांसदा ने टाइगर जयराम महतो की पार्टी JLKM से चुनाव लड़ा था। इस इलेक्शन में उसने 2937 नोट हासिल किये थे। इस बात का खुलासा आज यानी सोमवार को गोड्डा के पुलिस कप्तान मुकेश कुमार ने किया।
SP मुकेश कुमार ने मीडिया को बताया कि सूर्यनारायण हांसदा को गिरफ्तार करने के लिए SIT गठित की गयी थी। 10 अगस्त 2025 पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सूर्या हांसदा को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसके 10-15 साथी बोआरीजोर थाना क्षेत्र के कमलडोरी (रहड़बड़िया) पहाड़ पर छिपे हुए हैं और वहां अवैध हथियार भी रखे गए हैं। उसने पुलिस को अपने दस्ते की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी में मदद करने की बात कही।
रात में पुलिस टीम सूर्या को लेकर मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान पहाड़ पर छिपे उसके साथियों ने पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच सूर्या ने मौके का फायदा उठाकर एक पुलिस जवान की इंसास रायफल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जो करीब आधे घंटे तक चली। एनकाउंटर थमने के बाद सर्च अभियान में सूर्या हांसदा का शव बरामद हुआ। पुलिस को घटनास्थल से अवैध हथियार और गोलियां भी मिली।
घटना के बाद ललमटिया थानेदार के लिखित बयान पर बोआरीजोर थाना में कांड संख्या 35/2025 दर्ज किया गया। इसमें बीएनएस 2023 की धारा 190, 109, 13(2), 121(1), 304(2), 191(2), 191(3) और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए, 26, 27, 35 के तहत सूर्या हांसदा (मृत) और उसके अज्ञात साथियों को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस अब सूर्या के फरार साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जल्द ही बाकी अपराधियों को भी पकड़ लिया जाएगा। इस मुठभेड़ से इलाके में लंबे समय से सक्रिय एक बड़े आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
पुलिस की ‘इंसास’ छीन गोलियां दागने लगा था सूर्या, एनकाउंटर में हुआ ढेर, जयराम की पार्टी से भी लड़ चुका था चुनाव, गोड्डा एसपी मुकेश कुमार क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/3Fd4Ydh2bB
— News Samvad (@newssamvaad) August 11, 2025
कुख्यात अपराधी सूर्यनारायण हांसदा उर्फ सूर्या हांसदा (मृत) का आपराधिक इतिहास
- थाना बोआरीजोर (ललमटिया), कांड संख्या 55/2003, दिनांक 31.05.2003 – धारा 341, 323, 324, 307, 34 भा.दं.सं. और 27 आर्म्स एक्ट – आरोप पत्र दायर।
- थाना बोरियो, कांड संख्या 135/2003, दिनांक 26.12.2003 – धारा 302, 448, 34 भा.दं.सं. और 27 आर्म्स एक्ट – आरोप पत्र दायर।
- थाना बोआरीजोर (ललमटिया), कांड संख्या 71/2004, दिनांक 26.04.2004 – धारा 364, 34 – आरोप पत्र दायर।
- थाना बोआरीजोर (ललमटिया), कांड संख्या 94/2004, दिनांक 22.09.2004 – धारा 364(ए), 34 – आरोप पत्र दायर।
- थाना बोआरीजोर (ललमटिया), कांड संख्या 34/2006, दिनांक 24.03.2006 – धारा 302, 34 – आरोप पत्र दायर।
- थाना बोआरीजोर (ललमटिया), कांड संख्या 141/2006, दिनांक 26.10.2006 – धारा 302, 120B, 34 भा.दं.सं. और 27 आर्म्स एक्ट – आरोप पत्र दायर।
- थाना बोआरीजोर (ललमटिया), कांड संख्या 43/2007, दिनांक 04.02.2007 – धारा 302, 120B, 34 – आरोप पत्र दायर।
- थाना बोआरीजोर (ललमटिया), कांड संख्या 83/2007, दिनांक 08.07.2007 – धारा 399, 402, 307 – आरोप पत्र दायर।
- थाना बोआरीजोर (ललमटिया), कांड संख्या 122/2007, दिनांक 06.10.2007 – धारा 364(ए), 34 – आरोप पत्र दायर।
- थाना बोआरीजोर (ललमटिया), कांड संख्या 124/2007, दिनांक 14.10.2007 – धारा 307, 335 और आर्म्स एक्ट – आरोप पत्र दायर।
- थाना बोआरीजोर (ललमटिया), कांड संख्या 17/2008, दिनांक 07.02.2008 – धारा 341, 323, 421, 385, 387, 34 और 27 आर्म्स एक्ट – आरोप पत्र दायर।
- थाना महागामा, कांड संख्या 25/2008, दिनांक 25.02.2008 – धारा 364(ए), 120B, 34 – आरोप पत्र दायर।
- थाना बोआरीजोर (ललमटिया), कांड संख्या 51/2008, दिनांक 25.04.2008 – आर्म्स एक्ट – आरोप पत्र दायर।
- थाना महागामा, कांड संख्या 21/2009, दिनांक 06.03.2009 – धारा 364(ए), 34 – आरोप पत्र दायर।
- थाना बोरियो, कांड संख्या 164/2010, दिनांक 28.09.2010 – धारा 385, 387, 120B, 34 और 27 आर्म्स एक्ट – आरोप पत्र दायर।
- थाना मिर्जाचौकी, कांड संख्या 14/2020, दिनांक 10.02.2020 – धारा 147, 148, 149, 448, 307, 504, 427, 435 – आरोप पत्र दायर।
- थाना ठाकुरगंगटी, कांड संख्या 09/2020, दिनांक 07.03.2020 – आर्म्स एक्ट – आरोप पत्र दायर।
- थाना बोरियो, कांड संख्या 61/2021, दिनांक 24.02.2021 – धारा 147, 148, 149, 323, 325, 341, 353, 307, 332, 333, 427, 224, 225, 120B – आरोप पत्र दायर।
- थाना ललमटिया, कांड संख्या 13/2022, दिनांक 24.01.2022 – धारा 147, 148, 341, 323, 307, 120B, 504, 506 – आरोप पत्र दायर।
- थाना ललमटिया, कांड संख्या 44/2025, दिनांक 28.05.2025 – धारा 121, 121(1), 122, 109, 118(1), 132, 324(4) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट – जांच जारी।
- थाना ललमटिया, कांड संख्या 48/2025, दिनांक 12.06.2025 – बीएनएस की विभिन्न धाराएं – जांच जारी।
- थाना मिर्जाचौकी, कांड संख्या 34/2025, दिनांक 02.06.2025 – बीएनएस की धाराएं और आर्म्स एक्ट – जांच जारी।
- थाना मिर्जाचौकी, कांड संख्या 35/2025, दिनांक 05.06.2025 – बीएनएस और आर्म्स एक्ट – जांच जारी।
- थाना मिर्जाचौकी, कांड संख्या 37/2025, दिनांक 09.06.2025 – बीएनएस और आर्म्स एक्ट – जांच जारी।
कुख्यात सूर्यनारायण हांसदा उर्फ सूर्या हांसदा के एनकाउंटर में ललमटिया थानेदार रौशन कुमार, महागामा थानेदार शिवदयाल सिंह, बोआरीजोर थानेदार ध्रुव कुमार, एसआई अंकित कुमार झा, सिपाही निशांत कुमार पांडेय और रोबिन मुर्मू की भूमिका सराहनीय रही।
इसे भी पढ़ें : एयर इंडिया की दिल्ली से वाशिंगटन की उड़ानें एक सितंबर से बंद

