अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Khunti : खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के फेमस पर्यटन स्थल रिमिक्स फॉल में डूबने से एक जवान लड़के की जान चली गयी। मृतक की शिनाख्त करीब 25 साल के किशन कुमार के तौर पर की गयी। किशन बिहार के गयाजी का रहने वाला था। यह घटना रविवार शाम की है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, गया के देलुहा थाना क्षेत्र के बागेश्वर गुमटी निवासी दिलीप कुमार का इकलौता पुत्र किशन कुमार अपने सात रिश्तेदरों के साथ गया से रांची आया था।
रांची में अपने रिश्तेदार को पहाड़ी मंदिर जाने की बात कहकर सभी वहां से निकले, लेकिन पहाड़ी मंदिर ना जाकर सभी रिमिक्स फॉल पहुंच गए। रीमिक्स फॉल में नहाने के दौरान किशन गहरे पानी में चला गया जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना मारंगहादा थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से कृष्ण के शव को फॉल के गहरे पानी से बाहर निकाला गया।
इसे भी पढ़ें : फंदे पर लटकी मिली राष्ट्रीय जतरा महोत्सव की महासचिव नीलम, पति अरेस्ट
इसे भी पढ़ें : CISF जवान ने ट्रैफिक पुलिस के साथ की मारधाड़, फिर…

