अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म की तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को 8वीं और बुधवार को 9वीं विधि संपन्न होगी। दशकर्म 15 अगस्त को और 11वां कर्म 16 अगस्त को किया जाएगा। इसी दिन भव्य श्राद्ध भोज का आयोजन भी होगा।
नेमरा गांव के मुखिया जीतलाल टुडू ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं पूरे परिवार के साथ परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्राद्ध भोज के लिए 5 लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए चार बड़े पंडाल लगाए जा रहे हैं और पंडालों के पास ही रसोईघर भी बनाए गए हैं। विशेष अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था घर की बाड़ी में की गई है।
श्राद्ध भोज के व्यंजनों में दिवंगत शिबू सोरेन का पसंदीदा साग भी शामिल किया गया है। वाहन पार्किंग के लिए लुकैयाटांड और अन्य स्थानों को चिह्नित किया गया है। लुकैयाटांड में तीन हेलीपैड तैयार हो चुके हैं और चौथा हेलीपैड गुरुजी के पैतृक आवास के सामने बनाया गया है। साफ-सफाई, बिजली और नहाने के लिए तालाब के पास शॉवर जैसी व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
Also Read : राशिफल @ 12 अगस्त 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Also Read : बिहार के जवान लड़के के साथ खूंटी में ये क्या हो गया
Also Read : CISF जवान ने ट्रैफिक पुलिस के साथ की मारधाड़, फिर…

