अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर CM हेमंत सोरेन की विधायक पत्नी कल्पना सोरेन ने भी गहरा दुख जताया है। कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया X के अपने आधिकारिक अकाउंट पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा है, “झामुमो और झारखण्ड के लिए यह दोहरी क्षति असहनीय है। झारखण्ड राज्य आंदोलनकारी, सरल और सौम्य व्यक्तित्व के धनी, झारखण्डियत के पैरोकार आदरणीय श्री रामदास सोरेन जी का निधन एक अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकसंतप्त परिवारजनों और झामुमो के हम सिपाहियों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।” बता दें कि कल्पना सोरेन वर्तमान में नेमरा गांव में हैं। वे अफने ससुर और सीएम हेमंत सोरेन के पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म के विधि विधानों को पारंपरिक तौर से निर्वहन कर रहीं हैं। आज दिशोम गुरु का श्राद्ध भोज है।
झामुमो और झारखण्ड के लिए यह दोहरी क्षति असहनीय है। झारखण्ड राज्य आंदोलनकारी, सरल और सौम्य व्यक्तित्व के धनी, झारखण्डियत के पैरोकार आदरणीय श्री रामदास सोरेन जी का निधन एक अपूरणीय क्षति है।
मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकसंतप्त परिवारजनों और झामुमो के हम सिपाहियों को… pic.twitter.com/6j1xFic4Hb— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) August 15, 2025
यहां याद दिला दें कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का बीती रात देहांत हो गया था। उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में आखिरी हिचकी ली थी। आज यानी शनिवार को दिन के 10 बजे उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से रांची लाया गया। इसके बाद विधानसभा परिसर में उन्हें श्रद्धांजली दी गयी। फिर उनके पार्थिव शरीर को घाटशिला ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। उनके निधन पर झारखंड सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।
इसे भी पढ़ें : दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को गवर्नर ने विस परिसर में दी श्रद्धांजलि

