Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 10:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » PM मोदी कल आ रहे बिहार, इन शहरों के बदले गए ट्रैफिक रूट
Headlines

PM मोदी कल आ रहे बिहार, इन शहरों के बदले गए ट्रैफिक रूट

August 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
PM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : PM मोदी कल यानी 22 अगस्त को बिहार आ रहे है। इस दौरान वे पटना, गया और बेगूसराय का दौरा करेंगे। बेगूसराय में वे गंगा नदी पर बने औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल का उद्घाटन करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उद्घाटन समारोह के दौरान 22 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल और राजेंद्र पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। PM के आगमन को देखते हुए NTPC से औंटा तक के मार्ग को ‘रेड जोन’ घोषित किया गया है।

वैकल्पिक मार्गों का इंतजाम 

ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं ताकि आम लोगों को कम से कम असुविधा हो।

Advertisement Advertisement
  • पटना-मोकामा से बेगूसराय आने वाले वाहनों के लिए मार्ग : औंटा → हाथीदह → लखीसराय → मुंगेर → साहेबपुर कमाल → बेगूसराय।
  • बेगूसराय से पटना जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग : जीरोमाइल → तेघड़ा → बछवाड़ा → दलसिंहसराय → मुसरीघरारी → पटना।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इन वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था 

PM की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटना एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थलों के पांच किलोमीटर के दायरे को ‘टेंपररी रेड जोन’ घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पारा मोटर, पारा ग्लाइडिंग और पावर हैंड ग्लाइडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पुलिस मुख्यालय ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। एयरपोर्ट की निगरानी के लिए विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है।

केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी संभावित 

मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के कई होटलों के संचालक पुलिस कस्टडी में… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 21 अगस्त 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article झारखंड के स्कूलों में होगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी की पढ़ाई

Related Posts

बिहार

‘कोहिनूर’ बना बिहार का यह जिला, 7100 करोड़ से आएगी विकास की रफ्तार

April 30, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.