अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चाचा अपनी सगी नाबालिग भतीजी के साथ कई महीनों से दरिंदगी कर रहा था। आरोपी चाचा की पहचान केतरा बेदिया के तौर पर की गई है। पुलिस ने आरोपी को बीती देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि केतरा लंबे समय से अपनी नाबालिग भतीजी का यौन शोषण कर रहा था। परिजनों की इसकी जानकारी तब हुई जब पीड़िता गर्भवती हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने तीन दिन पहले पीड़िता का गर्भपात भी करवाया था।
पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई, जिससे मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता दिव्यांग है और आरोपी ने उसका फायदा उठाया। पुलिस ने केतरा बेदिया को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है। साथ ही, गर्भपात कराने वाले डॉक्टर की तलाश भी जारी है।
इसे भी पढ़ें : वोटर अधिकार यात्रा को अब मिलेगा अखिलेश यादव का साथ, कब से… जानें



