Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 03:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अंकुरित आलू सेहत के लिए खतरनाक! जानिए स्टोर करने का सही तरीका
अन्य खबरें

अंकुरित आलू सेहत के लिए खतरनाक! जानिए स्टोर करने का सही तरीका

August 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
आलू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad :  आलू दुनिया की सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जियों में से एक है। यूनाइटेड नेशन की फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO) के अनुसार यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन अगर आलू अंकुरित हो जाए तो यह सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अंकुरित आलू में सोलेनाइन और चाकोनाइन नामक टॉक्सिक तत्व मौजूद होते हैं। इनकी अधिक मात्रा का सेवन करने से उल्टी, दस्त, पेट दर्द, सिरदर्द और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर मामलों में यह फूड पॉइजनिंग तक का कारण बन सकता है।

क्यों जल्दी अंकुरित होते हैं आलू?

आलू में स्टार्च और नमी अधिक होती है, इसलिए गर्म और नमी वाली जगह पर रखने से वे जल्दी अंकुरित हो जाते हैं। प्याज और लहसुन जैसी सब्जियों से निकलने वाली इथिलीन गैस भी इसके अंकुरण की प्रक्रिया को तेज करती है। वहीं, रोशनी के संपर्क में आने से उनमें क्लोरोफिल बनने लगता है और “आंखें” निकल आती हैं।

Advertisement Advertisement

न्यूट्रिशन पर असर

अंकुरण के दौरान आलू अपने पोषक तत्व अंकुरों की ग्रोथ में खर्च करने लगता है। इससे विटामिन C और पोटेशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स की मात्रा घट जाती है। स्टार्च शुगर में बदल जाता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को इसका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

स्टोर करने का सही तरीका

विशेषज्ञों का कहना है कि आलू को हमेशा ठंडी, अंधेरी और हवादार जगह पर रखना चाहिए। इन्हें फ्रिज में न रखें, क्योंकि इससे स्टार्च शुगर में बदल जाता है और स्वाद खराब हो जाता है। आलू को प्याज या नमी वाली सब्जियों के पास भी नहीं रखना चाहिए। इन्हें जालीदार थैले या पेपर बैग में स्टोर करना सबसे अच्छा तरीका है।

फेंकने की बजाय उपयोग

अंकुरित आलू को खाने के बजाय कंपोस्ट बनाने, पौधों पर नेचुरल पेस्टिसाइड के रूप में छिड़कने या गमलों में लगाकर नए पौधे उगाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : गंगा पर पहला सिक्स लेन ब्रिज तैयार, 22 अगस्त को PM करेंगे उद्घाटन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगंगा पर पहला सिक्स लेन ब्रिज तैयार, 22 अगस्त को PM करेंगे उद्घाटन
Next Article नागालैंड से मुजफ्फरपुर-हाजीपुर तक AK-47 का जाल, NIA ने की ताबड़तोड़ रेड

Related Posts

अन्य खबरें

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026
अन्य खबरें

गर्मियों में स्किन को रखें ऑयल-फ्री और चमकदार, अपनाएं ये रूटीन

April 29, 2026
अन्य खबरें

जिम और डाइट के बाद भी क्यों नहीं घटता वजन, जानिए असली वजह

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.