Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 03:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बीवी की बेवफाई की बलि चढ़ गया लुम्बा, SSP क्या बता गये… देखें वीडियो
Headlines

बीवी की बेवफाई की बलि चढ़ गया लुम्बा, SSP क्या बता गये… देखें वीडियो

August 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
लुम्बा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची पुलिस ने पिठौरिया थाना क्षेत्र के लुम्बा उरांव हत्या कांड का खुलासा महज 8 घंटे के अंदर कर दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी गीता देवी और उसके प्रेमी इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अवैध प्रेम प्रसंग के चलते लुम्बा उरांव को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया था। इस काम को उसकी पत्नी गीता देवी और पत्नी का आशिक इरफान अंसारी ने अंजाम दिया। इस बात का खुलासा DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने किया।

SSP ने मीडिया को बताया कि गीता देवी और इरफान अंसारी गुजरे आठ सालों से चक्कर चल रहा था। दोनों से बीच कई दफा देह से देह की रिश्ता बन चुका था। लुम्बा उरांव को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चल गया था। वह इस नाजायज रिश्ते का विरोध करता था। करीब डेढ़ साल से गीता देवी अपने पति को छोड़ आशिक के साथ रह रही थी। अपने पति पर नजर रखने के चलते उसके घर में सीसीटीवी कैमरा तक लगवा दी थी। सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम इरफान अंसारी ने किया था। उस कैमरे का एक्सेस गीता और इरफान के मोबाइल फोन में था। गीता और इरफान को लगने लगा कि लुम्बा अब उन दोनों के राह का सबसे बड़ा कांटा बन रहा है। इस चलते दोनों ने मिलकर लुम्बा को रास्ते से हटाने का खतरनाक इरादा बना लिया। पूरी प्लानिंग कर ली गयी। तय हुआ कि अमूल कूल में नशीला पदार्थ मिला कर पहले पिलाना है, फिर दारू में नींद की गोली मिला कर दमभर पिला बेहोश कर देना है। इसके बाद लुम्बा का काम तमाम कर देना है।

तय प्लानिंग के अनुसार बीते 19 अगस्त गीता देवी ने अपने देवर के फोन पर कॉल कर पति से बात की और उसे कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय गेट पर बुलाया। अगले रोज यानी 20 अगस्त को लुम्बा बताये गये लोकेशन पर पहुंच गया। वहां, इसफान अंसारी भी पहुंचा और लुम्बा उरांव को अपने साथ ले गया। उसे अमूल कूल और दारू पिलाई गई। वह दारू पीने बाद नशे में धुत होकर बेसुध हो गया। इसके बाद इरफान ने बेसुध लुम्बा को अपनी मारुति ओमनी कार (JH01DA-4186) में बैठाया और कार में ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को मौवनाजारा-सिमलबेड़ा रोड पर फेंक दिया।

इस वारदात की भनक जब DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा को लगी, तो उन्होंने रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और सीनियर डीएसपी अमर पांडेय की देखरेख में स्पेशल टीम गठित की। गठित SIT ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और 21 अगस्त को दोनों संदेही गुनहगारों को धर दबोचा। वहीं, वारदात में इस्तेमाल मारुति ओमनी कार, बाइक (JH01CR-2403), दारू की खाली बोतल, अमूल कुल के खाली डिब्बे, दोनों अभियुक्तों के मोबाइल फोन और नींद की गोलियों के पत्ते बरामद किए हैं। दोनों ने अपना गुनाह कबीृूल कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। DIG सह SSP चंदन सिन्हा क्या बता गये… देखें

बीवी की बेवफाई की बलि चढ़ गया लुम्बा, DIG सह रांची SSP क्या बता गये… देखें वीडियो#ranchipolice #ranchinews #Jharkhand #newssamvad pic.twitter.com/Y73gQTuMmJ

— News Samvad (@newssamvaad) August 22, 2025

इसे भी पढ़ें : बकाया टैक्स पर RMC का शिकंजा, 500 टॉप बकायेदारों की लिस्ट जारी… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पदों पर Vacancy, ग्रेजुएट करें अप्लाई
Next Article गोविंदा-सुनीता तलाक मामले पर मैनेजर ने किया चौंकाने वाला खुलासा… जानें

Related Posts

Headlines

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026
Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.