अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ दिनों से तलाक की खबरें तेजी से फैल रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सुनीता ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर कर दी है।
हालांकि, इस बीच गोविंदा के मैनेजर ने इन खबरों को पूरी तरह झूठा बताया। उन्होंने कहा कि सुनीता ने कोई तलाक की अर्जी फाइल नहीं की है और दोनों के बीच अलगाव जैसी कोई बात नहीं है।
बावजूद इसके, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सुनीता ने हिंदू मैरिज एक्ट की धारा 13 के तहत डिवोर्स केस शुरू किया है और कोर्ट ने गोविंदा को समन भी भेजा था। बताया गया कि सुनीता सुनवाई में हाज़िर हो रही हैं जबकि गोविंदा कई बार गैरमौजूद रहे हैं।
इसी बीच सुनीता का एक भावुक व्लॉग भी सामने आया, जिसमें वह मुंबई के महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन करते हुए नजर आईं। उन्होंने कहा कि उनकी शादी और परिवार माता की कृपा से मिला है। साथ ही इशारों में उन्होंने कहा कि उनके घर को तोड़ने की कोशिश करने वालों को न्याय जरूर मिलेगा।
गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं— टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा। सुनीता पहले भी कह चुकी हैं कि जब तक वह खुद तलाक की बात न कहें, तब तक किसी भी अफवाह पर यकीन न किया जाए।
इसे भी पढ़ें : सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पदों पर Vacancy, ग्रेजुएट करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत का बड़ा फैसला- उम्रकैद की सजा काट रहे 51 कैदी होंगे रिहा
इसे भी पढ़ें : बकाया टैक्स पर RMC का शिकंजा, 500 टॉप बकायेदारों की लिस्ट जारी… देखें
इसे भी पढ़ें : मॉनसून में हो रहे स्किन प्रॉब्लम्स, यहां जानें बचने के आसान उपाय
इसे भी पढ़ें : डिजिटल फास्टिंग के हैं गजब फायदे, जरूर अपनाएं 20-20-20 रूल



