अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Latehar : लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव के नेतृत्व में जिले की पुलिस का इकबाल बुलंद है। नक्सलियों, उग्रवादियों और अपराधियों को लगातार तीखी चोट दी जा रही है। लगातार ऑपरेशन चलाकर कई कुख्यात और खुंखार उग्रवादियों को परलोक भेज दिया गया। तो कई को समझा-बुझाकर और दबिश देकर सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया गया। सीएम हेमंत सोरेन से आदेश पर DGP अनुराग गुप्ता से मिली खुली छूट के बाद लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव पूरी तरह रेस हैं। उनकी देखरेख में लातेहार पुलिस ने गांव-गांव जाकर आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति का प्रचार किया। पोस्टर, सामुदायिक पुलिसिंग, मेडिकल कैंप और खेलकूद कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीणों को जोड़ा गया। इसका नतीजा यह हुआ कि कई उग्रवादियों ने हथियार छोड़ मुख्यधारा से जुड़ने का रास्ता चुना। इसी क्रम में आज JJMP संगठन के 9 उग्रवादियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। सरेंडर करने वालों में जोलन कमांडर, सब जोनल कमांडर और एरिया कमांडर स्तर के उग्रवादी शामिल हैं। इन लोगों ने एक से बडड़कर एक उम्दा हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया है। पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले सभी को सरकार की ओर से पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा। इनमें परिवार के लिए जमीन, आवास योजना में मकान, बच्चों की पढ़ाई के लिए सालाना ₹40,000 की सहायता, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा और बच्चियों की शादी में आर्थिक सहयोग शामिल है। जिन उग्रवादियों ने सरेंडर किया, उनमें शामिल हैं…
1 – जोनल कमांडर रविंद्र यादव
- इनामी राशि : ₹5 लाख
- मामले दर्ज : 14
- बरामदगी : 2 एके-47, 3 राइफल, 1241 गोलियां
2 – सब जोनल कमांडर अखिलेश रविंद्र यादव
- इनामी राशि : ₹5 लाख
- मामले दर्ज : 10
- बरामदगी : 1 एके-47, 256 गोलियां
3 – सब जोनल कमांडर बलदेव गंझू
- इनामी राशि : ₹5 लाख
- मामले दर्ज : 9
4 – सब जोनल कमांडर मुकेश राम यादव
- इनामी राशि : ₹5 लाख
- मामले दर्ज : 21
5 – सब जोनल कमांडर पवन उर्फ राम प्रसाद
- इनामी राशि : ₹3 लाख
- मामले दर्ज : 3
- बरामदगी : 1 राइफल
6 – एरिया कमांडर ध्रुव
- मामले दर्ज : 3
- बरामदगी : 1 राइफल
7 – एरिया कमांडर विजय यादव
- मामले दर्ज : 2
- बरामदगी : 1 राइफल
8 – एरिया कमांडर श्रवण सिंह
- मामले दर्ज : 2
- बरामदगी : 1 एके-47, 1 राइफल, 131 गोलियां
9 – एरिया कमांडर मुकेश गंझू
- मामले दर्ज : 2
- बरामदगी : 1 एके-47, 154 गोलियां
कई बड़े इनामी नक्सली एनकाउंटर में हुए ढेर
इस साल पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। मई 2025 में ईचाबार और नेतरहाट में हुई मुठभेड़ों में JJMP सुप्रीमो पप्पू लोहरा उर्फ सूर्यदेव लोहरा (10 लाख का इनामी), सबजोनल कमांडर सुदेश गंझू (5 लाख का इनामी) और भाकपा माओवादी सबजोनल कमांडर मनीष यादव (5 लाख का इनामी) मारे गए। वहीं भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर कुंदन जी उर्फ सुधीर सिंह (10 लाख का इनामी) पुलिस के हत्थे चढ़ा।

2आठ महीने में दबोचे गये 75 नक्सली
जनवरी से अब तक लातेहार पुलिस और सीएपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुल 75 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें JJMP और भाकपा माओवादी संगठनों के कई बड़े कमांडर शामिल हैं। पुलिस ने इस दौरान नक्सलियों से 2 X-95 राइफल, 5 पुलिस हथियार, 4 रेगुलर हथियार, 11 देसी हथियार, 9 केन बम, 2161 जिंदा कारतूस और 8.25 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
सख्त और नरम… दोनों रुख अख्तियार कर रही लातेहार पुलिस
लातेहार पुलिस एक तरफ नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है तो दूसरी ओर आत्मसमर्पण करने वालों के पुनर्वास की दिशा में काम कर रही है। इसी नीति के तहत सोमवार को 9 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए। ये सभी अब सरकार द्वारा दी जाने वाली पुनर्वास सुविधाओं का लाभ उठाएंगे। लातेहार पुलिस ने कहा कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी और जिले को पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाने के लिए पुलिस, सीआरपीएफ और जनता मिलकर काम करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : SP को मिला एक क्लू और JJMP सुप्रीमो का हो गया चैप्टर क्लोज

