Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 06:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना में गरजे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- अब चेतना होगा, वरना…
Headlines

पटना में गरजे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- अब चेतना होगा, वरना…

September 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हेमंत सोरेन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : वोट अधिकार यात्रा के अंतिम दिन पटना में विपक्षी एकता का बड़ा मंच सजा, जहां झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपने आक्रामक अंदाज़ में भाजपा और निर्वाचन आयोग पर सीधा हमला बोला। सभा को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा… “2014 में कुछ चालाक और चतुर लोगों ने धन-बल से सत्ता हासिल कर ली। उसी दिन से पूरे देश को तबाह कर दिया गया। अब चेतना होगा, वरना फिर कभी मौका नहीं मिलेगा।”

भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला

सीएम हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और निर्वाचन आयोग उसकी कठपुतली बन गया है। उन्होंने वोटर लिस्ट संशोधन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा… “वोटर रिविजन ठीक है, लेकिन ये ‘स्पेशल वोटर इंसेंटिव रिविजन’ क्या है? क्या यह लोकतंत्र से छेड़छाड़ नहीं?”

auto

बिहार चुनाव को बताया “देश बचाने की जंग”

उन्होंने साफ कहा कि आने वाला बिहार चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि देश बचाने का संकल्प होगा। “यह लड़ाई सत्ता बदलने की नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र बचाने की है।”

जेल यात्रा का जिक्र

सभा के दौरान सोरेन ने अपनी जेल यात्रा का जिक्र करते हुए कहा… “मुझे भी कई दिनों तक जेल में बंद कर दिया गया। लोकसभा चुनाव भी जेल में रहते हुए लड़ना पड़ा। अगर बाहर होता तो नतीजे और बेहतर आते, जैसे विधानसभा चुनाव में आए थे।”

पलायन और आदिवासी एकजुटता पर जोर

हेमंत सोरेन ने आदिवासी और दलित समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “ये बहुत बड़े तीस मारखां नहीं हैं। जब आदिवासी-दलित समाज एकजुट होता है तो ये कहीं नहीं टिकते। हमने अपने राज्य में पलायन रोकने की दिशा में काम किया है, आधी आबादी को हमने पलायन से बचाया है। बिहार में भी हम यही करेंगे।”

 

अंतिम संदेश – न डरे, न डिगे

हेमंत सोरेन ने अपने भाषण का समापन करते हुए कहा कि “यह आवाज न डरने वाली है, न डिगने वाली। आपका सहयोग और आपकी ताकत ही देश की तकदीर लिखेगा।”

बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन आज यानी सोमवार को सुबह पटना पहुंचे। यहां वे राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शमिल होने आये थे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए। एक खुली जीप में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ नजर आये सीएम हेमंत सोरेन।

इसे भी पढ़ें : वोटर अधिकार यात्रा : इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता होंगे शामिल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJJMP का किला ढहा, उम्दा हथियारों के साथ 9 उग्रवादियों ने किया सरेंडर
Next Article फॉरेस्ट विभाग में नौकरी का बढ़िया मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

Related Posts

Headlines

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026
Headlines

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बाढ़ की मार पर ‘सम्राट’ मरहम, एक क्लिक पर पहुंच गई 579 करोड़ की राहत

September 15, 2026

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.