Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 02:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चार सितंबर को बिहार बंद का ऐलान… जानें क्यों
अन्य खबरें

चार सितंबर को बिहार बंद का ऐलान… जानें क्यों

September 3, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में सियासी बवाल तेज हो गया है। महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी की स्वर्गवासी मां के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल होने के आरोप के बाद NDA ने कड़ा रुख अपनाया है। BJP ने गुरुवार, 4 सितंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद का आह्वान किया है। बंद को NDA के सभी घटक दलों का समर्थन है, और इसे महिला मोर्चा के नेतृत्व में चलाया जाएगा। रेल सेवाओं और आपातकालीन सेवाओं को इससे छूट दी गई है।

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान विवाद 

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन ने चुनाव आयोग के मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी, जो 1 सितंबर को पटना में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान दरभंगा में एक स्थानीय आयोजन में कांग्रेस के झंडे में लिपटा एक व्यक्ति ने खुले मंच से पीएम मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अन्य महागठबंधन नेता मंच पर मौजूद थे। वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। पुलिस ने आरोपी मुहम्मद रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement Advertisement

BJP का विरोध और बंद का ऐलान 

BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी के मंच से मां को अपशब्द देना लोकतंत्र पर कलंक है। “मां मां होती है, चाहे किसी की भी हो। मां भगवान का रूप है। किसी राजनीतिक मंच से मां को गालियां देना असहनीय है। पूरे बिहार को शर्मसार किया गया। राहुल और तेजस्वी को अभी तक अफसोस नहीं हुआ।” उन्होंने लोगों से बंद में सहयोग की अपील की और कहा कि यह शांतिपूर्ण लेकिन मजबूत विरोध होगा। पहली बार महिला मोर्चा बंद का संचालन करेगी, जिसमें NDA की सभी महिला इकाइयां शामिल होंगी।

पीएम मोदी का दर्द 

उधर, पीएम मोदी ने जीविका दीदियों के कार्यक्रम में इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा, “मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, फिर उन्हें क्यों अपमानित किया गया? विपक्ष ने मेरी मां को नहीं, बल्कि देश की करोड़ों मांओं को गाली दी है। उन्हें छठी मइया से माफी मांगनी चाहिए।” पीएम ने अपील की कि महागठबंधन के नेताओं का जहां भी दिखे, विरोध करें। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

NDA का संकल्प 

NDA नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह अपमान न केवल एक मां का, बल्कि सभी महिलाओं का है। जेडीयू नेता उमेश कुशवाहा ने कहा, “ऐसी भाषा नैतिक और राजनीतिक रूप से गलत है। महागठबंधन के नेताओं ने माफी नहीं मांगी, जो उनकी अहंकार दिखाता है।” बंद के दौरान सड़कें और यातायात बाधित रखने की अपील की गई है। कांग्रेस ने इसे BJP का डायवर्जन बताया, लेकिन BJP ने माफी की मांग की है। यह घटना बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासत को और गरमा रही है।

इसे भी पढ़ें : OMG ! इस बड़का फ्रॉड के पास मिला 10 लाख Gmail और पासवर्ड का डेटा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 03 सितंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article पटना समेत 38 जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Related Posts

अन्य खबरें

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026
अन्य खबरें

गर्मियों में स्किन को रखें ऑयल-फ्री और चमकदार, अपनाएं ये रूटीन

April 29, 2026
अन्य खबरें

जिम और डाइट के बाद भी क्यों नहीं घटता वजन, जानिए असली वजह

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.