अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के विभिन्न विभागों और आयोगों ने कुल 11,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑफिस अटेंडेंट, लैब तकनीशियन, स्टेनोग्राफर, एसोसिएट प्रोफेसर और ANM समेत कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विभागवार भर्ती विवरण:
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC):
CGL-4 2025 के तहत ऑफिस अटेंडेंट: 1,481 पद
आवेदन अंतिम तिथि: 19 सितंबर 2025
वेबसाइट: www.onlinebssc.com
ऑफिस अटेंडेंट: 3,727 पद
योग्यता: 10वीं पास
आवेदन अंतिम तिथि: 24 सितंबर 2025
वेबसाइट: bssc.bihar.gov.in
स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS):
लैब तकनीशियन: 1,068 पद
आवेदन अवधि: 1 से 15 सितंबर 2025
वेबसाइट: shs.bihar.gov.in
ANM: 5,006+ पद
योग्यता: दो वर्षीय ANM डिप्लोमा व पंजीकरण
आवेदन अंतिम तिथि: 28 अगस्त 2025
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC):
सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक (AES): 17 पद
योग्यता: पर्यावरण विज्ञान/रसायन/जीव विज्ञान में स्नातकोत्तर
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा व साक्षात्कार
सहायक नगर निवेशक (ATP): 35 पद
योग्यता: अर्बन/टाउन प्लानिंग में स्नातकोत्तर
आवेदन प्रारंभ: 28 अगस्त 2025
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO): 935 पद
योग्यता: स्नातक
आवेदन प्रारंभ: 27 अगस्त 2025
एसोसिएट प्रोफेसर: 500+ पद
योग्यता: संबंधित विषय में Ph.D. व अनुभव
आवेदन प्रारंभ: 18 अगस्त 2025
पटना हाईकोर्ट:
स्टेनोग्राफर: 111 पद
आवेदन अवधि: 21 अगस्त से 19 सितंबर 2025
वेबसाइट: patnahighcourt.gov.in
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार संबंधित विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी पदों के लिए आयु सीमा सामान्यतः 21 से 37 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
बिहार में इस व्यापक भर्ती अभियान से हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
इसे भी पढ़ें : गया में पितृपक्ष मेले की तैयारी जोरों पर, CM नीतीश कुमार ने लिया जायजा



