अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Hazaribagh : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ग्राम डांटो खुर्द में पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ा, जो खुद को एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बताकर दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
स्कॉर्पियो से पहुंचे थे गांव
बीते मंगलवार की शाम चारों आरोपी स्कॉर्पियो से गांव पहुंचे। उन्होंने खुद को एसीबी अधिकारी बताकर दो मेडिकल स्टोर में छापेमारी का नाटक किया और लाइसेंस जांच के नाम पर दुकानदारों से दस-दस हजार रुपये मांग लिए। आरोपियों ने फॉर्मल कपड़े पहने थे, गले में नकली पहचान पत्र और पैरों में पुलिस के लाल बूट थे। पहली नजर में दुकानदार धोखा खा गए।
ग्रामीणों को हुआ संदेह तो खुली पोल
हालांकि, सतर्क ग्रामीणों ने तुरंत संदेह जताया और वाहन रोककर कटकमसांडी थाना को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे लंबे समय से इसी तरह दुकानदारों को ठग रहे थे।
ASP क्या बोले…
पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कॉर्पियो वाहन, नकली एसीबी बोर्ड, चार नकली पहचान पत्र, पुलिस के जूते, नकली मुहर और 2500 रुपये नकद बरामद किए। हजारीबाग के ASP यानी एडिशनल एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी अवैध वसूली या धोखाधड़ी की घटना की तुरंत सूचना दें और संदिग्ध गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। ASP अमित कुमार क्या बता गये… देखें
गले में I-Card और पैरों में पुलिस की बूट… जानें फर्जी ACB अफसर की हिमाकत
हजारीबाग में फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर कर रहे थे वसूली, चार गिरफ्तार, ASP अमित कुमार क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/muJB8UyGym
— News Samvad (@newssamvaad) September 11, 2025
इसे भी पढ़ें : ‘मौ’त की घाटी’ की निगहबानी अब करेगी ‘तीसरी आंख’

