Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 06:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पाकुड़ में नशे के सौदागरों को तीखी चोट, माल के साथ एक गिरफ्तार
Headlines

पाकुड़ में नशे के सौदागरों को तीखी चोट, माल के साथ एक गिरफ्तार

September 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नशे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ पुलिस ने नशे के सोदागरों को तीखी चोट दी है। नगर थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री करने और खुद इस्तेमाल करने के इल्जाम में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स का नाम मिंटु शेख बताया गया। करीब 28 साल का मिंटु शेख नगर थाना क्षेत्र के ही किताझोर का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 11 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया है। जब्त ब्राउन शुगर का वजन करीब 2.28 ग्राम है। इसके अलावा मिंटु की बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।  पाकुड़ पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी को इंफॉर्मेशन मिली थी कि मालगोदाम रोड स्थित जर्जर बीड़ी श्रमिक अस्पताल में एक श्खस ब्राउन शुगर की खरीब-बिक्री और सेवन कर रहा है। मिली इंफॉर्मेशन पर टीम गठित कर बताये गये लोकेशन पर रेड मारी गयी।

पुलिस को देखते ही भागने लगा मिंटु

रेड के दौरान जब पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने तत्काल पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर जब्त किया। पूछताछ में मिंटु शेख ने इस धंधे में शामिल अपने साथियों के भी नाम उगल दिया। उन लोगों को दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है।

25 अगस्त के कांड में भी उछला था मिंटु का नाम

बता दें कि इससे पहले भी बीते 25 अगस्त को पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में आलम शेख को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस मामले में भी मिंटु शेख का नाम उछला था। इस बार उसके खिलाफ पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 245/2025 (दिनांक 12 सितंबर) के तहत धारा 21(a) और 22(a) N.D.P.S एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस ऑपरेशन में ये थे शामिल

इस ऑपरेशन में नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार, अंचल निरीक्षक शंभु शरण दत्त, उपनिरीक्षक दिलीप बास्की, अभिषेक कुमार और टाइगर मोबाइल जवान कुंदन कुमार, अंकित कुमार और गंगासागर शामिल थे। यह कार्रवाई जिले में नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान की एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : खूंखार ‘आयरन लेडी’ का सरेंडर, उसके हुक्म पर तय होते थे जिंदगी और मौ’त के फासले

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसाइंटिस्ट्स का कमाल: बिना बोले दिमाग पढ़ लेगा कंप्यूटर
Next Article 247 युवाओं को मिला ‘सपनों’ का अपॉइंटमेंट लेटर… देखें

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.