अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ पुलिस ने नशे के सोदागरों को तीखी चोट दी है। नगर थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री करने और खुद इस्तेमाल करने के इल्जाम में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स का नाम मिंटु शेख बताया गया। करीब 28 साल का मिंटु शेख नगर थाना क्षेत्र के ही किताझोर का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने 11 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया है। जब्त ब्राउन शुगर का वजन करीब 2.28 ग्राम है। इसके अलावा मिंटु की बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। पाकुड़ पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी को इंफॉर्मेशन मिली थी कि मालगोदाम रोड स्थित जर्जर बीड़ी श्रमिक अस्पताल में एक श्खस ब्राउन शुगर की खरीब-बिक्री और सेवन कर रहा है। मिली इंफॉर्मेशन पर टीम गठित कर बताये गये लोकेशन पर रेड मारी गयी।
पुलिस को देखते ही भागने लगा मिंटु
रेड के दौरान जब पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने तत्काल पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर जब्त किया। पूछताछ में मिंटु शेख ने इस धंधे में शामिल अपने साथियों के भी नाम उगल दिया। उन लोगों को दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है।
25 अगस्त के कांड में भी उछला था मिंटु का नाम
बता दें कि इससे पहले भी बीते 25 अगस्त को पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में आलम शेख को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस मामले में भी मिंटु शेख का नाम उछला था। इस बार उसके खिलाफ पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 245/2025 (दिनांक 12 सितंबर) के तहत धारा 21(a) और 22(a) N.D.P.S एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया।
इस ऑपरेशन में ये थे शामिल
इस ऑपरेशन में नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार, अंचल निरीक्षक शंभु शरण दत्त, उपनिरीक्षक दिलीप बास्की, अभिषेक कुमार और टाइगर मोबाइल जवान कुंदन कुमार, अंकित कुमार और गंगासागर शामिल थे। यह कार्रवाई जिले में नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान की एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है।
इसे भी पढ़ें : खूंखार ‘आयरन लेडी’ का सरेंडर, उसके हुक्म पर तय होते थे जिंदगी और मौ’त के फासले

