Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 12:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बोधगया पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, संतों पर दिए बयान ने खींचा सबका ध्यान!
बिहार

बोधगया पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, संतों पर दिए बयान ने खींचा सबका ध्यान!

September 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
धीरेंद्र
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को पितृपक्ष मेले के अवसर पर गया पहुंचे। यहां उन्होंने संतों के सम्मान और आस्था से जुड़ा बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संत के बारे में अपमानजनक बातें करना मूर्खता है। किसी की आस्था को ठेस पहुंचाना गलत है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है।

हाल ही में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी ने यह कदम संतों के अपमान का हवाला देकर उठाया है तो यह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा, “आपकी आस्था अलग है और हमारी अलग। जिसे अच्छा न लगे, वह न देखे। मगर किसी पर शब्दों से हमला करना अनुचित है।”

धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया कि उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वे हर साल पितृपक्ष में गया आते हैं और इस बार भी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की प्रार्थना करेंगे।

पितृपक्ष के दौरान उनके शिष्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। शास्त्री 13 से 16 सितंबर तक गया प्रवास करेंगे। इस दौरान वे पिंडदान, तर्पण और त्रिपिंडी श्राद्ध कराएंगे, साथ ही भक्तों को एकादश भागवत कथा भी सुनाएंगे। हालांकि इस दौरान दिव्य दरबार का आयोजन नहीं होगा।

गया के पुरोहित गजाधर लाल कटरियार ने बताया कि शास्त्री के पूर्वज भी यहां पिंडदान करते रहे हैं और उनके बही-खातों में इसका उल्लेख दर्ज है। वर्ष 2024 में भी उन्होंने यहीं कथा कराई थी।

इस बीच उन्होंने घोषणा की कि 7 से 16 नवंबर तक बिहार में पदयात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार उनका घर है और यहां दिव्य दरबार भी आयोजित किया जाएगा। नेपाल हिंसा पर उन्होंने पड़ोसी देशों को शांति की राह अपनाने की सलाह दी और भारत को सतर्क रहने की आवश्यकता बताई।

इसे भी पढ़ें : इतिहास रचती लोक अदालत : एक दिन में 924 करोड़ रुपए का सेटलमेंट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइतिहास रचती लोक अदालत : एक दिन में 924 करोड़ रुपए का सेटलमेंट
Next Article बरसात में चाय के साथ ट्राई करें अरबी के पत्तों की खास पकौड़ी, जानें रेसिपी

Related Posts

Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
Headlines

CM सम्राट की नयी टीम तैयार, PM की मौजूदगी में कैबिनेट विस्तार… देखें वीडियो

May 7, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में आरोपियों को जमानत… जानें

May 8, 2026

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.