अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Pakur (Jaydev Kumar) : सुबह के करीब 10 बजे का समय था। पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बोका मोड़ पर एक बाइक सवार राहगीर रोज की तरह अफने काम पर जा रहा था। तभी अचानक तीन अज्ञात गुंडों ने उसका रास्ता रोक लिया। राहगीर को जेशी कट्टा भिड़ाया और उससे करीब तीन लाख रुपये लूट लिया। राहगीर के चेहरे पर डर के साये थे, लेकिन गुंडों की चाल इतनी तेज थी कि वे कुछ ही मिनटों में घटना स्थल से गायब हो गए। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 62/25 दर्ज की गई।
पुलिस टीम पर भी किया हमला
मामले का खुलासा करने और गुंडों को दबोचने के लिए पाकुड़ पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी ने महेशपुर SDPO विजय कुमार की नेतृत्व में SIT का गठन किया। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचनाओं से पता चला कि इस लूटकांड में कुख्यात मंजीत मुर्मू का हाथ था। कुख्यात मंजीत मुर्मू का नाम सुनते ही इलाके के लोग सिहर उठते थे। पुलिस को मंजीत का लोकेशन सिमलजोड़ी में मिला। 18 सितंबर की शाम जैसे ही पुलिस दल ने उसे घेरने की कोशिश की, मंजीत और उसके साथी ने अचानक रॉड और पंच से छापेमारी दल पर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गये। अंधेरे और जंगल की सहूलियत का फायदा उठाकर मंजीत और कोलेश हांसदा भाग निकलने में कामयाब रहे। वहीं, जख्मी पुलिसकर्मी को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

अगले रोज धराये गुंडे
अगले रोज यानी 19 सितंबर को पुलिस ने जामकुंदर के पास फिर से रेड मारी। शाम करीब 6:30 बजे दो बाइक सवार पुलिस को दिखाई दिए। जैसे ही उन्हें रोकने का प्रयास हुआ, दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस की सतर्कता और तैयारी ने काम कर दिखाया। मंजीत मुर्मू और उसका सहयोगी कोलेश हांसदा पकड़े गए। तलाशी में बरामद हुए लोडेड देशी कट्टा, नकद, गोलियां, स्मार्टफोन और पंच फाइटर ने मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया। दोनों आरोपियों ने अपनी स्वीकृति बयान में लूटकांड के अलावा कई अन्य अपराधों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। अमड़ापाड़ा में लूटे गए पैसे और पाकुड़ नगर से लूटी गई सोने की कान की बाली भी बरामद हुई।
SP का सख्त संदेश
पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी का कहना है कि इस गिरफ्तारी से यह संदेश गया कि अपराधियों को छूट नहीं दी जाएगी। अमड़ापाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता और कार्रवाई जारी रहेगी।
इसे भी पढ़ें : डबल म’र्डर से दहला दुमका, घर में घुस कर नानी-नतनी का क’त्ल

