Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 12:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दुर्गा पूजा में बदला रांची का ट्रैफिक सिस्टम, कहां ड्रॉप गेट, कहां पार्किंग… देखें रूट मैप
Headlines

दुर्गा पूजा में बदला रांची का ट्रैफिक सिस्टम, कहां ड्रॉप गेट, कहां पार्किंग… देखें रूट मैप

September 24, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ट्रैफिक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची में नवरात्र के शुभ अवसर पर मां दुर्गा के भक्तों का उत्साह देखने लायक है। जैसे ही शहर में नवरात्र शुरू हुआ, भक्तों की आवाजाही बढ़ने लगी है। इस साल मुख्य त्योहार 22 सितंबर 2025 और 02-03 अक्टूबर 2025 (मूर्ति विसर्जन) को मनाया जाएगा। आने वाले पंचमी से लेकर दशमी तक, पूजा पंडालों के आसपास लोगों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने पहले से ही व्यापक तैयारियां कर ली हैं। हाल ही में ट्रैफिक एसपी का पदभार संभालने वाले IPS राकेश सिंह ने बताया कि उन्होंने शहर के प्रमुख पूजा पंडालों तक भक्तों की सुविधाजनक आवाजाही के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। राकेश सिंह अपने नक्सल प्रभावित इलाकों में किए गए अभियानों के लिए जाने जाते हैं, और अब राजधानी की ट्रैफिक चुनौती उनके कंधों पर है। पूरे शहर में ट्रैफिक नियंत्रण को सुनिश्चित करने के लिए 1100 ट्रैफिक जवान और 50 से अधिक अधिकारी ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त बल भी तैनात किया जाएगा, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में जरूरत पड़ने पर सहायता करेंगे। पूजा के दरम्यान कहां ड्रॉप गेट लगाये गये हैं और कहां पार्किंग की व्यवस्था की गयी है… देखें

1. भारी वाहनों के लिए रोक

  • समय : 27 सितंबर से 03 अक्टूबर 2025, सुबह 08:00 बजे से अगले दिन सुबह 04:00 बजे तक
  • निषेध स्थान और ड्रॉप गेट:
क्र.स्थान का नामआवश्यकता
1लॉ यूनिवर्सिटी कांके के पासड्रॉप गेट
2बोडेया रिंग रोड के पासड्रॉप गेट
3बीआईटी रिंग रोड के पासड्रॉप गेट
4खेलगांव से कोकर जाने वाले मार्ग परड्रॉप गेट
5दुर्गा सोरेन चौक से कांटाटोली जाने वाले मार्ग परड्रॉप गेट
6दुर्गा सोरेन चौक से मकचुन्द टोली जाने वाले मार्ग परड्रॉप गेट
7रामपुर के पासड्रॉप गेट
8खरसीदाग के पासड्रॉप गेट
9ब्रीजफोर्ड स्कूल के पासड्रॉप गेट
10सतरंजी स्कूल के पासड्रॉप गेट
11बिरसा चौक के पासड्रॉप गेट
12शहीद मैदान के पासड्रॉप गेट

2. निजी एवं यात्री वाहनों के लिए मार्ग

  • समय : 27 सितंबर से 03 अक्टूबर 2025, अपराह्न 04:00 बजे से अगले दिन सुबह 04:00 बजे तक
  • मुख्य निर्देश :
    • कचहरी चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक और सुजाता चौक की ओर निजी वाहन वर्जित।
    • छोटे वाहनों का संचालन मिनाक्षी सिनेमा मोड़, पहाड़ी मंदिर, किशोरगंज और हरमू के रास्ते निर्धारित।
    • लालपुर से कोकर केवल वन-वे।
    • मेन रोड में 04:00 बजे से अगले दिन सुबह 04:00 बजे तक छोटे वाहनों का प्रवेश वर्जित।
    • आवश्यक सामग्री लाने वाली गाड़ियां केवल सुबह 04:00 बजे से 08:00 बजे तक आ सकेंगी।

विशेष जानकारी : कांटाटोली, बहुबाजार, सुजाता चौक मार्ग विशेष यातायात व्यवस्था के तहत संचालित होंगे।

3. पार्किंग व्यवस्था

क्र.रूट / स्थानपार्किंग स्थल
1डोरडा/सुजाता चौक से मेन रोड आने वाले वाहनसैनिक मार्केट / जीईएल चर्च कम्प्लेक्स
2फिरायालाल से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालुजिला स्कूल / बाल कृष्ण स्कूल कैम्पस
3डंगराटोली से सर्जना चौक जाने वाले वाहनमिशन चौक के पास / संत जॉन्स स्कूल के सामने
4स्टेशन रोड पूजा पंडालरेलवे भर्ती बोर्ड से चुटिया थाना मोड़ तक रोड के दोनों तरफ
5लालपुर से कोकर जाने वाले वाहनसाधु मैदान / बिजली ऑफिस
6खेलगांव से कोकर पूजा पंडालराम लखन यादव कॉलेज कैम्पस
7काके रोड से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालुन्यू मार्केट ऑटो स्टैण्ड
8हरमू बाईपास रोड से बकरी बाजारबड़ा तालाब नदी ग्राउण्ड के पास
9पिस्का मोड़ से रातु रोड आने वाले श्रद्धालुदुर्गा मंदिर से पहले जयसवाल पेट्रोल पंप के सामने
10बरियातु रोड से बकरी बाजारनागाबाबा खटाल पार्किंग / जाकिर हुसैन पार्क के पास
11हरमू बाईपास से किशोरगंजमुक्तिधाम से किशोरगंज के बीच सड़क किनारे
12हरमू चौक पूजा पंडालहरमू मैदान
13बरियातु हाउसिंग पूजा पंडालबरियातु मैदान में पार्किंग
14सीएमपीडीआई पूजा पंडालकैब्रियन स्कूल के आगे पार्किंग
15पुराना विधानसभा मैदानशहीद मैदान
16रांची रेलवे स्थली पंडालयोगदा सत्संग मठ मैदान, चुटिया
17रांची रेलवे स्थली पंडालसंत जॉन स्कूल मैदान, बहुबाजार
18सर्जना एवं फिरायालाल रिथल पंडालसंत जेवियर कॉलेज परिसर पार्किंग, कामिल बुल्के पथ
19बरियातु रोड से मेन रोड / जिला स्कूलबिरसा मुण्डा संग्रहालय पार्किंग स्थल पुरानी जेल राँची
20मेन रोड / जिला स्कूल एवं बकरी बाजारराँची यूनिवर्सिटी, राजकीय पुस्तकालय तरफ गेट
21बरियातु रोड एवं रातु से बकरी बाजारनागाबाबा खटाल भेजीटेबल मार्केट स्थल
22मेन रोड / जिला स्कूल एवं बकरी बाजारअटल भेण्डर पार्किंग स्थल
23मेन रोड / जिला स्कूल एवं बकरी बाजारजयपाल सिंह स्टेडियम के पास कोर्ट रोड किनारे

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित मार्गों और समय का पालन करें। पार्किंग का सही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें और पूजा एवं विसर्जन के समय धैर्य और संयम बनाए रखें।

Also Read : खू’न से सनी वह खौफनाक काली रात, जब मासूम के सामने इंजीनियर दामाद ने किया बेटी का क’त्ल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्वास्थ्य विभाग के टेंडर में गड़बड़ी की उच्चस्तरीय जांच कराएं सीएम : बाबूलाल
Next Article CM हेमंत ने होटवार में की हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में आरोपियों को जमानत… जानें

May 8, 2026
झारखंड

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में आरोपियों को जमानत… जानें

May 8, 2026

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.