Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 01:53 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM हेमंत ने होटवार में की हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों
Headlines

CM हेमंत ने होटवार में की हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों

September 24, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : रांची का खेलगांव अब केवल एक स्टेडियम परिसर नहीं रहा, बल्कि यह झारखंड की खेल संस्कृति और संभावनाओं की धड़कन बन चुका है। मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने बीते कुछ वर्षों में राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दी है। यही कारण है कि सीएम हेमंत सोरेन ने अब राजधानी में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने का फैसला लिया है, ताकि यहां के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को और निखार सकें। इसको लेकर सीएम हेमंत ने आज अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। यह बैठक रांची के होटवार स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गयी थी। बैठक पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार, खेल विभाग और सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सभी स्टेडियमों की स्थिति और आवश्यक सुधारों की विस्तृत जानकारी ली।

मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की अंतरराष्ट्रीय पहचान

सीएम ने कहा कि मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से झारखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिली है। देश में बहुत कम ही ऐसे स्पोर्ट्स सेंटर हैं, जहां अलग-अलग खेलों के स्टेडियम एक ही परिसर में मौजूद हों। यहां लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होती रही हैं और राज्य ने कई सफल आयोजन कर मिसाल पेश की है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्टेडियमों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाए रखा जाए और यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हों। इससे खेल आयोजन और खिलाड़ियों की नियमित प्रैक्टिस दोनों ही सुचारू रूप से हो सके।

सभी खामियां दूर करने और संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश

सीएम ने बैठक में स्पष्ट किया कि मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का बेहतर उपयोग हो, इसके लिए जो भी खामियां हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। साथ ही, खेल आयोजनों के लिए आवश्यक संसाधन और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराई जाए। अपग्रेडेशन के दौरान अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक तकनीक और तरीकों का इस्तेमाल होना चाहिए। इसके लिए विशेषज्ञ एजेंसियों का सहयोग लिया जाएगा।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक में खेल मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सचिव मनोज कुमार, सचिव अरवा राजकमल, खेल निदेशक शेखर जमुआर, झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के अभियंता प्रमुख संजय कुजूर, महाप्रबंधक अविनाश कुमार दीपक, सीसीएल के सीएमडी एनके सिंह, निदेशक (एचआर) एचएन मिश्रा, जेएसएसपीएस के सीईओ एनके झा और मास एंड वॉइड एजेंसी के ग्रुप हेड प्रणव कुमार मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : दुर्गा पूजा में बदला रांची का ट्रैफिक सिस्टम, कहां ड्रॉप गेट, कहां पार्किंग… देखें रूट मैप

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुर्गा पूजा में बदला रांची का ट्रैफिक सिस्टम, कहां ड्रॉप गेट, कहां पार्किंग… देखें रूट मैप
Next Article UPPSC ने 218 पदों पर निकाली Vacancy, एज लिमिट 40 साल

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.