Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 07:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जंगल से लौटते कदम… DGP के सामने 4 महिला सहित 10 नक्सलियों का सरेंडर
Headlines

जंगल से लौटते कदम… DGP के सामने 4 महिला सहित 10 नक्सलियों का सरेंडर

September 25, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नक्सलियों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : चाईबासा के कोल्हान और सारंडा के घने जंगलों में सालों तक आतंक का शासन रहा। बच्चों की हंसी दब गई, महिलाएं डर के साए में जी रही थीं और गांव के बुज़ुर्गों की चिंता यही थी कि कौन सा दिन नया संकट लेकर आएगा। लेकिन 25 सितंबर, 2025 को यहां एक नई सुबह हुई। 10 नक्सलियों ने हथियार डालकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का साहसिक कदम उठाया। यह केवल पुलिस अभियान की सफलता नहीं थी, बल्कि उन युवा जीवनों की जीत थी, जिन्होंने हिंसा और डर के बीच भी बदलाव की उम्मीद नहीं छोड़ी।

झारखंड पुलिस और अर्धसैनिक बलों की लगातार मेहनत ने आज दिखा दिया कि सही नेतृत्व और नीति बदलाव ला सकते हैं। डीजीपी अनुराग गुप्ता की दूरदर्शिता और CRPF आईडी साकेत सिंह और आईजी अभियान माइकल राज की रणनीति के तहत आज भाकपा (माओवादी) संगठन के 10 नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट आए। इनमें 6 पुरुष और चार महिला नक्सली शामिल हैं।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों की लिस्ट

क्रम संख्यानाम / उर्फपिता का नामपतापद / रैंकदर्ज मामले (संक्षेप में)
1रांदो बोइपाई उर्फ काति बोइपाईबेहरा बोइपाईकुइडा टोला श्रीजांगकोचा, थाना गोइलकेरा, पश्चिमी सिंहभूमएरिया कमेटी सदस्यटोन्टो थाना कांड 63/2022 – धारा 147, 148, 149, 307, 332, 353 भादवि, 3/4 विस्फोटक अधिनियम, 17 सीएलए एक्ट
2गार्दी कोड़ा (20 वर्ष)हाबिल कोड़ारेंगडाहातु, गांधी टोला, थाना टोन्टो, पश्चिमी सिंहभूमदस्ता सदस्यकांड 30/2023, 44/2023, 01/2022, 57/2022, 13/2021 – कई संगीन धाराएँ, आर्म्स एक्ट, यूएपीए, विस्फोटक अधिनियम, सीएलए एक्ट
3जॉन उर्फ जोडन पुरती (20 वर्ष)बिंदराय पूरतीरेंगडाहातु, गितिलगुटू टोला, थाना टोन्टो, पश्चिमी सिंहभूमदस्ता सदस्यकांड 30/2023, 45/2023, 57/2022, 13/2021 – हत्या, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, यूएपीए, विस्फोटक अधिनियम
4निरसो सीदू उर्फ आशा/निराशा (20 वर्ष)सौ सीदूगाँव बाडदा, थाना छोटानागरा, पश्चिमी सिंहभूमदस्ता सदस्यछोटानागरा और जराईकेला थानों के कई मामले (2025) – विस्फोटक अधिनियम, आर्म्स एक्ट, यूएपीए, सीएलए एक्ट
5घोनोर देवगम (18 वर्ष)गार्दी देवगमसारजोमबुरू, थाना टोन्टो, पश्चिमी सिंहभूमदस्ता सदस्यटोन्टो थाना कांड 42/2023 – हत्या, हत्या का प्रयास, देशद्रोह, यूएपीए, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम
6गोमेया कोड़ा उर्फ टारजन (20 वर्ष)राउतु कोड़ाबेडादुइया, मुरगीगेना, थाना गोइलकेरा, पश्चिमी सिंहभूमदस्ता सदस्यटोन्टो थाना कांड 63/2022 – हिंसा, हत्या का प्रयास, विस्फोटक अधिनियम, सीएलए एक्ट
7कैरा कोड़ा (20 वर्ष)स्व. रासिका कोड़ारेंगडाडातु, महाबुरू टोला, थाना टोन्टो, पश्चिमी सिंहभूमदस्ता सदस्यटोन्टो थाना कांड 30/2023 – हत्या का प्रयास, विस्फोटक अधिनियम, यूएपीए, सीएलए एक्ट
8कैरी कायम उर्फ गुलांची (22 वर्ष)गालू कायमआंजेदबेरा, थाना मुफ्फसिल, पश्चिमी सिंहभूमदस्ता सदस्यटोन्टो थाना कांड 63/2022 – हिंसा, हत्या का प्रयास, विस्फोटक अधिनियम, सीएलए एक्ट
9सावित्री गोप उर्फ मुतुरी/फुटबॉल (18 वर्ष)बीनू गोपइचाहातू, गुटूसाई, थाना गोइलकेरा, पश्चिमी सिंहभूमदस्ता सदस्यगुवा थाना कांड 11/2025 – विस्फोटक अधिनियम, बीएनएस, सीएलए एक्ट
10प्रदीप सिंह मुंडासुखदेव मुंडाहारबागाला, थाना तमाड़, जिला रांचीदस्ता सदस्यछोटानागरा थाना कांड 12/2025 – विस्फोटक अधिनियम, बीएनएस, सीएलए एक्ट

तीन साल की कड़ी जंग, संघर्ष और शानदार सफलता

2022 से चाईबासा और कोल्हान क्षेत्र में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने लगातार अभियान चलाए। 9631 ऑपरेशन, 175 गिरफ्तारियां, 10 मुठभेड़ में ढेर और भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद किए गए। इन आंकड़ों के पीछे परिवारों की आंसू भरी दास्तान, बच्चों की अधूरी हंसी और मांओं की बेचैनी भी छिपी थी।

नीति और उम्मीद की किरण

झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति ने नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने का भरोसा दिया। पिछले तीन वर्षों में 26 नक्सली पहले ही समाज में लौट चुके थे। अब 10 नए साथी इस सूची में शामिल हुए हैं। डीजीपी अनुराग गुप्ता और उनके टीम ने यह स्पष्ट किया कि इंसानियत और संवाद हिंसा से ज्यादा प्रभावी हैं।

अब सुनाई देती है उम्मीद

नए सुरक्षा कैंपों और सतत निगरानी के चलते ग्रामीणों का विश्वास लौट रहा है। महिलाएं और बच्चे अब बिना डर के अपने घरों में रह सकते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि… अब जंगलों में डर नहीं, बल्कि उम्मीद सुनाई देती है।

माओवादी नेटवर्क का डगमगाता खूंटा

मिसिर बेसरा और पतिराम मांझी जैसे नेता अब भी सक्रिय हैं, लेकिन उनका नेटवर्क का खूंटा डगमगा चुका है। सरेंडर करने वाले युवा अब नई शुरुआत की ओर बढ़ रहे हैं। उनके लौटते कदम बाकी नक्सलियों के लिए साफ संदेश है कि हिंसा कोई समाधान नहीं है।डीजीपी अनुराग गुप्ता, CRPF आईडी साकेत सिंह और आईजी अभियान माइकल राज के मार्गदर्शन में आज चाईबासा के जंगलों में शांति और उम्मीद की गूंज सुनाई देने लगी है। यह पुलिस और सरकार की शानदार सफलता है।

इसे भी पढ़ें : उच्चकों की हिमाकत : ASP को रेलवे ट्रैक पर फेंका, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार में 6 अक्टूबर के बाद नहीं होगी ट्रांसफर-पोस्टिंग, चुनाव आयोग का निर्देश जारी
Next Article छह घंटे का संघर्ष और कुएं में फंसे हाथियों का हैरान करने वाला रेस्क्यू… जानें

Related Posts

झारखंड

ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर पार, स्वर्णकार समाज में भारी आक्रोश

September 6, 2026
Headlines

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
झारखंड

दहलीज पर न्याय, हाथों में हक… डालसा के महाअभियान से बदली गांव की तस्वीर

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर पार, स्वर्णकार समाज में भारी आक्रोश

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026

दहलीज पर न्याय, हाथों में हक… डालसा के महाअभियान से बदली गांव की तस्वीर

September 6, 2026

गोपालगंज की बेटियों के हौसले को मिले ‘सम्राट’ पंख, अब कोरिया में दिखायेंगी दम

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य के निधन से सांसद प्रदीप बोले- राज्य की राजनीति को लगा बड़ा झटका, भरपाई नामुमकिन

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.