Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 7 September, 2026 • 10:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » छह घंटे का संघर्ष और कुएं में फंसे हाथियों का हैरान करने वाला रेस्क्यू… जानें
Headlines

छह घंटे का संघर्ष और कुएं में फंसे हाथियों का हैरान करने वाला रेस्क्यू… जानें

September 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कुएं
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh : रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड का हेसापोड़ा गांव गुरुवार सुबह अचानक हड़कंप में बदल गया। गांववालों ने जंगल की ओर हाथियों की चिंघाड़ की आवाज सुनी। कुछ देर में पता चला कि हाथियों का झुंड बिछड़ गया और मां हाथी और उसका बच्चा 25 फीट गहरे कुएं में फंस गए हैं। गांव के लोग जैसे ही मौके पर पहुंचे, उन्होंने देखा कि कुएं के भीतर पानी की सतह कम होने के कारण हाथियों की स्थिति नाजुक थी। तुरंत ग्रामीणों ने वन विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

42 हाथियों के झुंड से बिछड़ गये थे हाथी

डीएफओ नीतीश कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जंगल की कठिन परिस्थितियों और गहरे कुएं को देखते हुए टीम ने जेसीबी मशीन और रैंप बनाने की योजना बनाई। ग्रामीणों का सहयोग इस समय बेहद अहम साबित हुआ। वन अधिकारियों ने बताया कि हेसापोड़ा के जंगल में पिछले सप्ताह से 42 हाथियों का झुंड घूमा करता था। दो दिन पहले यह झुंड बोकारो जिले के जंगल में चला गया था, इसलिए उन्हें लगा कि अब क्षेत्र खाली है। लेकिन गुरुवार सुबह फिर से झुंड के कुछ सदस्य इलाके में लौट आए और दुर्भाग्यवश हादसा हुआ।

मां और बच्चा सुरक्षित

छह घंटे की कड़ी मशक्कत और तकनीकी मदद से मां और उसका बच्चा सुरक्षित बाहर निकाले गए। जंगल और इंसानों के बीच इस सहयोग ने न केवल जान बचाई, बल्कि मानवीय संवेदना की मिसाल भी पेश की। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रात के समय हाथियों को कुएं का अंदाजा नहीं था।

इसे भी पढ़ें : जंगल से लौटते कदम… DGP के सामने 4 महिला सहित 10 नक्सलियों का सरेंडर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजंगल से लौटते कदम… DGP के सामने 4 महिला सहित 10 नक्सलियों का सरेंडर
Next Article कुज्जू में तहलका मचाने से पहले तीन धराये, भुरकुंडा में भी बरसाई थी गोलियां

Related Posts

Headlines

संजय सरावगी की दो टूक- ‘सेवा संकल्प अभियान’ को रस्म न समझें कार्यकर्ता

September 7, 2026
Headlines

बाढ़ राहत शिविर में सीएम ने खुद परोसा खाना, बोले- नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

September 7, 2026
Headlines

गंगा ने तोड़ा 2016 का रिकॉर्ड, पर हालात काबू में; मंत्री बोले- आबादी पर आंच नहीं आने देंगे

September 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

संजय सरावगी की दो टूक- ‘सेवा संकल्प अभियान’ को रस्म न समझें कार्यकर्ता

September 7, 2026

बाढ़ राहत शिविर में सीएम ने खुद परोसा खाना, बोले- नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

September 7, 2026

गंगा ने तोड़ा 2016 का रिकॉर्ड, पर हालात काबू में; मंत्री बोले- आबादी पर आंच नहीं आने देंगे

September 7, 2026

दुबई से बदलेगी बिहार की तस्वीर, उद्योग मंत्री ने दुनिया भर के दिग्गज कारोबारियों को दिया न्योता

September 7, 2026

‘जूस पिलाकर किया सिर्फ आईवॉश’, छात्र मुकदमों पर हेमंत सरकार की नीयत में खोट : प्रतुल शाहदेव

September 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.