Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 01:53 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कुज्जू में तहलका मचाने से पहले तीन धराये, भुरकुंडा में भी बरसाई थी गोलियां
Headlines

कुज्जू में तहलका मचाने से पहले तीन धराये, भुरकुंडा में भी बरसाई थी गोलियां

September 25, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भुरकुंडा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ramgarh : रामगढ़ के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में हुए दो गोलीकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इन मामलों में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम तुषार मिश्रा उर्फ शोम्या मिश्रा उर्फ मिश्रा, मंगलेश कुमार उर्फ मंगलेश और मुकेश कुमार उर्फ मुक्कु बताये गये। तुषार मिश्रा रामगढ़ के मरार का रहने वाला है। वहीं, मंगलेश धनबाद के बरवाअड्डा का बड़ा जामुआ और मुकेश हजारीबाग के बड़कागांव का रहने वाला है। इन लोगों के पास से पुलिस ने एक 7.65 एमएम का पिस्टल, एक देसी पिस्टल, सात जिंदा गोलियां, दो स्मार्टफोन और एक की-पैड मोबाइल जब्त किया है। ये तीनों बदमाश कुख्यात राहुल दुबे के गुर्गे हैं और उसी के इशारे पर कांड को अंजाम देते हैं। इस बात की जानकारी रामगढ़ पुलिस कप्तान अजम कुमार ने मीडिया के साथ साझा की है।

SP अजय कुमार ने बताया कि बीते 18 अगस्त 2025 को रात लगभग 8:30 बजे सयाल भुरकुंडा स्थित आरए माइनिंग साइट पर फायरिंग की गयी थी। इसके महज 11 दिन बाद यानी 29 अगस्त को रात के करीब दस बजे सेंट्रल सौंदा भुरकुंडा में पप्पु जैन की साइट पर भी गोलियां बरसायी गया। इन दोनों वारदातों को अंजाम देने का मकसद रंगदारी वसूलना और लोगों में दहशत फैलाना था। इन घटनाओं ने स्थानीय लोगों में भारी डर और चिंता फैलाई। मामले को लेकर पतरातु के भुरकुंडा ओपी में कांड संख्या 209/25 और 220/25 दर्ज किया गया। इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए SP के निर्देश पर SIT गठित की गयी। SIT का नेतृत्व ASP गौरव गोस्वामी कर रहे थे। टीम ने टेक्निकल सेल की मदद ली और तफ्तीश शुरू की।

इसी दरम्यान बीते बुधवार को पुलिस कप्तान अजय कुमार को इंफॉर्मेशन मिली कि रामगढ़ के कोठार स्थित एक होटल में राहुल दुबे गिरोह के गुर्गे जमा हुए हैं। कोई बड़ा कांड करने की प्लानिंग कर रहे हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर SP अजय कुमार ने ASP सह पतरातू SDPO गौरव गोस्वामी की SIT को उस लोकेशन की तरफ मूव करने का आदेश दिया। SIT ने अलग-अलग टीम बनाई और बताये गये लोकेशन पर घेराबंदी कर रेड मार दी। पुलिस को देख तीन संदेही लड़के भागने लगे। उन लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। तलाशी लेने पर इन लोगों के पास से हथियार और गोलियां बरामद की गयी। वहीं, पूछताछ में बदमाशों ने खुलासा किया कि वे लोग राहुल दुबे के लिए काम करते हैं। उसके ही हुक्म पर वारदात को अंजाम देते हैं। कुज्जू ओपी क्षेत्र के महुआ टुंगरी में फायरिंग करना था, इसके लिए रेकी करने और वारदात को कैसे अंजाम देना है… इसकी प्लानिंग कर रहे थे। इन लोगों ने कबूल किया कि भुरकुंडा में बीत 18 और 29 अगस्त को भी माइनिंग साइट पर फायरिंग की थी। तीनों बदमाशों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इन अपराधियों को दबोचने में ASP सह पतरातु SDPO गौरव गोस्वामी के अलावा पतरातु के सर्किल इंस्पेक्टर सत्येन्द्र कुमार, पतरातु थानेदार शिवलाल कुमार गुप्ता, भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय कुमार गुप्ता, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमा शंकर वर्मा, बासल थानेदार कैलाश कुमार, एसआई कुणाल कुमार, प्रदीप कुमार रजक, मन्टू कुमार शर्मा और टेक्निकल सेल के एएसआई नौशाद की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : छह घंटे का संघर्ष और कुएं में फंसे हाथियों का हैरान करने वाला रेस्क्यू… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछह घंटे का संघर्ष और कुएं में फंसे हाथियों का हैरान करने वाला रेस्क्यू… जानें
Next Article भाजपा ने इस कद्दावर नेता को दी बिहार में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.