Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 12:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाबूलाल ने सीएम हेमंत को लिखी चिट्ठी, बोले- शराब घोटाले की हो CBI जांच
Headlines

बाबूलाल ने सीएम हेमंत को लिखी चिट्ठी, बोले- शराब घोटाले की हो CBI जांच

September 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बाबूलाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड का शराब घोटाला अब सिर्फ एक भ्रष्टाचार का मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह राज्य की सियासत में भूचाल ला चुका है। इस बहुचर्चित घोटाले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सीधे निशाना साधा है और सीबीआई जांच की मांग की है। मरांडी ने अपने पत्र में दावा किया कि इस घोटाले में राज्य को सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरी योजना में निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे, पूर्व IAS अमित प्रकाश, JSBCL के तत्कालीन महाप्रबंधक सुधीर कुमार दास, साथ ही कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया और नकली होलोग्राम सप्लाई करने वाले विधू गुप्ता जैसे बड़े चेहरे शामिल थे। मरांडी ने पत्र में लिखा… यह कोई सामान्य चूक नहीं है, बल्कि यह एक सुनियोजित साजिश है।

एसीबी की भूमिका पर उठाये गंभीर सवाल

शराब घोटाले की जांच करने वाली ACB की भूमिका भी सवालों के घेरे में खड़ा किया है। मरांडी ने कहा कि चार्जशीट समय पर दाखिल न करने की वजह से मुख्य आरोपित आसानी से अदालत से जमानत पा गए। इसके पीछे की मंशा स्पष्ट है– आरोपितों को बचाना।

तबादलों पर भी उठाया सवाल

बाबूलाल मरांडी ने हाल ही में एसीबी में हुए तबादलों को भी संदिग्ध बताया। उन्होंने पूछा कि हटाए गए अफसर अब किसके लिए काम कर रहे हैं और किसके इशारे पर उन्हें पदस्थापित किया गया। उनका मानना है कि यह फेरबदल इस बात का संकेत है कि सरकार घोटाले की तह तक जाने के बजाय अपने करीबी अफसरों को बचाने में लगी हुई है।

सीबीआई जांच की मांग

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार ने तुरंत और ठोस कदम नहीं उठाए, तो इसे यह माना जाएगा कि मुख्यमंत्री स्वयं इस महाघोटाले की रक्षा कर रहे हैं। मरांडी ने विशेष रूप से कहा कि पूरे शराब घोटाले, राजस्व नुकसान, एसीबी अफसरों की भूमिका और उनकी बेनामी संपत्तियों की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : छह घंटे का संघर्ष और कुएं में फंसे हाथियों का हैरान करने वाला रेस्क्यू… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकालाजार से जंग : पाकुड़ की संघर्षगाथा… जिसने देश को दिया नया हौसला
Next Article भारत-अमेरिका वार्ता अंतिम चरण में, शाह ने दिया बड़ा भरोसा

Related Posts

Headlines

उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में आरोपियों को जमानत… जानें

May 8, 2026
झारखंड

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
Headlines

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में आरोपियों को जमानत… जानें

May 8, 2026

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026

सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, किसे मिला कौन सा विभाग… देखें लिस्ट

May 7, 2026

मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.