WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : अक्टूबर 2025 में आम लोगों के लिए कई नए नियम लागू होंगे, जो रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालेंगे। आइए जानें 5 महत्वपूर्ण बदलाव…
- एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बदलेंगी
1 अक्टूबर से 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो सकता है। इससे रसोई का बजट प्रभावित होगा। साथ ही, ATF, CNG और PNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। - रेल टिकट बुकिंग के नए नियम
IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने से पहले 15 मिनट केवल उन्हीं यात्रियों के लिए होंगे, जिनका आधार वेरिफिकेशन पूरा है। रेलवे स्टेशन के PRS काउंटर से टिकट पहले की तरह मिलेंगे। - पेंशन योजनाओं में बदलाव
सरकारी और निजी पेंशन योजनाओं के नियम बदलेंगे।
- E-PRAN किट की कीमत 18 रुपये होगी।
- फिजिकल PRAN कार्ड 40 रुपये में मिलेगा।
- सालाना मेंटेनेंस चार्ज 100 रुपये रहेगा।
APY और NPS Lite में PRAN ओपनिंग और मेंटेनेंस पर केवल 15 रुपये लगेंगे। ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं होगा।
- UPI ट्रांजैक्शन में बदलाव
कुछ यूजर्स के लिए UPI ऐप्स (जैसे PhonePe, Google Pay, Paytm) में P2P ट्रांजैक्शन फीचर बंद किया जा सकता है। यह साइबर फ्रॉड रोकने के लिए किया जा रहा है। - बैंकों में ज्यादा छुट्टियां
अक्टूबर में कुल 21 दिन बैंक बंद रह सकते हैं। इसमें दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दशहरा, करवा चौथ, दिवाली, भाई दूज, छठ पूजा सहित हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार शामिल हैं।
इन बदलावों से आपकी दिनचर्या और खर्चों पर असर पड़ेगा, इसलिए पहले से तैयारी कर लें।



