WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड के डीजीपी एमवी राव की माताजी के निधन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की है।
नेताओं ने कहा कि दुख की इस घड़ी में परमात्मा श्री राव एवं उनके परिजनों को धैर्य एवम साहस प्रदान करें।
जानकारी हो कि झारखण्ड के डीजीपी एमवी राव की माता जी की शनिवार सुबह लगभग 4.30 बजे देहांत हो गया है। वे कई दिनों से बीमार थीं।

