अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। अविनाश कुमार अब तक ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। साथ ही वे मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और झारखंड भवन, नई दिल्ली के मुख्य स्थानिक आयुक्त का दायित्व भी संभाल रहे थे। मुख्य सचिव बनने के बाद भी वे मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और झारखंड भवन, नई दिल्ली के मुख्य स्थानिक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार देखते रहेंगे।
अजय कुमार को भी नयी जिम्मेदारी
वहीं, 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह, जो वर्तमान में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं, उन्हें भी नई जिम्मेदारी दी गई है। अब वे अपने मौजूदा पद के साथ-साथ विकास आयुक्त, झारखंड, रांची का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

इसे भी पढ़ें : प्रिंस खान का शूटर धराया, टपकाने वाला था धनबाद के एक नामचीन कारोबारी को
इसे भी पढ़ें : सिद्धी की खातिर दोस्त की ब’लि : गला रे’त खू’न पूजा में चढ़ाया, फिर त’ड़पता छोड़ दिया गली में

