अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची में नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में देर रात गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। दरअसल, एक महिला जिला परिषद सदस्य के पति बजरंग महतो और उसके दोस्तों ने पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की। फायरिंग की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से तीन लाइसेंसी हथियार जब्त किए और चार लोगों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि यह मामला हर्ष फायरिंग का है। पार्टी में शामिल लोगों ने रिसॉर्ट में गोलियां चलाई थीं, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।
घटनास्थल से मिले खोखे
पुलिस ने तलाशी के दौरान तीन खोखे बरामद किए। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां एक दर्जन से ज्यादा फायरिंग हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ लोग कारतूस के खोखे समेटकर ले गए।
इसे भी पढ़ें : बिहार में महानवमी और विजयादशमी के रोज भी होगी मूसलाधार बारिश
इसे भी पढ़ें : पूजा पंडाल बना लोकतंत्र का आईना, EVM पर देवी-देवताओं की उम्मीदवारी
इसे भी पढ़ें : प्रिंस खान का शूटर धराया, टपकाने वाला था धनबाद के एक नामचीन कारोबारी को
इसे भी पढ़ें : सिद्धी की खातिर दोस्त की ब’लि : गला रे’त खू’न पूजा में चढ़ाया, फिर त’ड़पता छोड़ दिया गली में



