Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 8 May, 2026 • 01:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » देशभर में घटेगा टोल टैक्स, अगले हफ्ते से नए रेट लागू
Headlines

देशभर में घटेगा टोल टैक्स, अगले हफ्ते से नए रेट लागू

October 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
टैक्स
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : देशभर में टोल टैक्स देने वाले वाहन चालकों के लिए खुशखबरी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) जल्द ही नई दरें लागू करने जा रही है। अगले हफ्ते से टोल प्लाजा पर वाहनों से कम शुल्क वसूला जाएगा। खासकर छोटी गाड़ियों को सीधी राहत मिलेगी।

एनएचएआई ने जारी किए नए निर्देश

दरअसल, एनएचएआई ने 29 सितंबर को अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को पत्र भेजकर टोल दरें तय करने के लिए नया आधार वर्ष अपनाने को कहा है। पहले महंगाई दर 2004-05 को आधार मानकर दरें तय की जाती थीं, अब इसे बदलकर 2011-12 कर दिया गया है।

छोटी गाड़ियों को 5 से 10 रुपये तक का फायदा

नए फार्मूले के तहत लिंकिंग फैक्टर कम हो गया है। पहले यह 1.641 था जबकि अब 1.561 हो गया है। इसके चलते टोल टैक्स में कमी आएगी। अनुमान है कि छोटी गाड़ियों को हर सफर में 5 से 10 रुपये तक की बचत होगी।

अप्रैल में बढ़ा टोल रेट वापस होगा

बता दें कि 1 अप्रैल 2025 को टोल दरों में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। उससे पहले 2024 में 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। अब नए आधार वर्ष के हिसाब से यह बढ़ोतरी वापस हो सकती है और दरें पिछले साल जैसी रह सकती हैं।

देशभर में 1,087 टोल प्लाजा

फिलहाल देश में 1.5 लाख किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों पर एनएचएआई के 1,087 टोल प्लाजा हैं। इनके जरिए हर दिन औसतन 168 करोड़ रुपये वसूले जाते हैं। हरियाणा में ही 55 टोल प्लाजा से करीब 9 करोड़ रुपये प्रतिदिन की कमाई होती है।

इसे भी पढ़ें : रांची के इस रिसॉर्ट में चली गो’लियां, जिप सदस्य के पति सहित चार हिरासत में

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची के इस रिसॉर्ट में चली गो’लियां, जिप सदस्य के पति सहित चार हिरासत में
Next Article रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी

Related Posts

Headlines

डॉ. दिलीप कमान संभालते ही हुए सख्त, बोले- जमीन मामलों में अब देरी नहीं

May 8, 2026
Headlines

ईडी का बड़ा दाव : झारखंड-बंगाल की कमान अब एक ही अफसर के हाथ

May 8, 2026
Headlines

उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में आरोपियों को जमानत… जानें

May 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

डॉ. दिलीप कमान संभालते ही हुए सख्त, बोले- जमीन मामलों में अब देरी नहीं

May 8, 2026

ईडी का बड़ा दाव : झारखंड-बंगाल की कमान अब एक ही अफसर के हाथ

May 8, 2026

उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस में आरोपियों को जमानत… जानें

May 8, 2026

राशिफल @ 08 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 8, 2026

ऊर्जा निगम में बहाली का रास्ता साफ, अजय बोले- पहले पुराने कर्मियों का हक

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.