Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीतामढ़ी के गांवों में बाढ़ का कहर, प्रशासन अलर्ट
बिहार

सीतामढ़ी के गांवों में बाढ़ का कहर, प्रशासन अलर्ट

October 5, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीतामढ़ी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad :  नेपाल के मालीवाड़ा गांव में रविवार देर रात नदी पर बना तटबंध टूटने से सीतामढ़ी जिले के सुरसंड प्रखंड में अफरा-तफरी का माहौल है। सीमावर्ती इलाके के गांवों में पानी तेजी से फैल गया, जिससे कई पंचायत जलमग्न हो गए हैं। स्थिति बिगड़ने पर लोग अपना घर छोड़ ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं।

खेत और घर पानी में डूबे

तटबंध टूटने का असर सुरसंड प्रखंड के भिट्ठा, बसबिट्टा, लटवा, मुसहरनिया, बेलाही, परसा और सिमरिया पंचायतों पर सबसे ज्यादा पड़ा है। दर्जनों घरों में पानी घुस गया है और खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। सड़कें बहाव में कट चुकी हैं, जिससे संपर्क व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। कई परिवार नाव और अस्थायी बेड़ों के सहारे सुरक्षित जगह की ओर जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तटबंध टूटने की आवाज सुनाई दी और कुछ ही घंटों में पूरा इलाका पानी में डूब गया।

राहत और बचाव कार्य शुरू

स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए नावों की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन ने पंचायत प्रतिनिधियों को प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करने का आदेश दिया है, ताकि शीघ्र राहत सामग्री पहुंचाई जा सके। वहीं, ग्रामीणों से ऊंचे स्थानों या राहत शिविरों में जाने की अपील की गई है।

भारी बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ा

नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था। पानी का दबाव बढ़ने पर रविवार देर रात तटबंध का एक बड़ा हिस्सा टूट गया। महज 100 मीटर दूरी पर भारतीय सीमा प्रभावित हुई और सुरसंड प्रखंड के कई निचले इलाकों में पानी ने तबाही मचा दी।

इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश के सकरा आगमन की तैयारी, प्रशासन अलर्ट मोड पर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम नीतीश के सकरा आगमन की तैयारी, प्रशासन अलर्ट मोड पर
Next Article भरोसे के “कर्ज” ने दे दी भयानक मौ’त, दोस्त बने का’तिल

Related Posts

Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.