Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 03:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जन सुराज पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, किन्हें मिला टिकट… जानें
बिहार

जन सुराज पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, किन्हें मिला टिकट… जानें

October 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सुराज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जन सुराज ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 51 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। हालांकि इस मौके पर प्रशांत किशोर मौजूद नहीं थे, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज भारती और आरसीपी सिंह सहित कई बड़े नेता प्रेस वार्ता में शामिल रहे।

जातीय समीकरण पर खास फोकस

घोषित 51 उम्मीदवारों की सूची में पार्टी ने जातीय समीकरण का खास ख्याल रखा है। इसमें 17 उम्मीदवार अति पिछड़ा वर्ग से, 11 पिछड़ा वर्ग से और 8 अल्पसंख्यक वर्ग से आते हैं। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है। जन सुराज का यह कदम साफ संकेत देता है कि पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना चाहती है।

Advertisement Advertisement

प्रमुख उम्मीदवारों की झलक

जारी सूची में कई चर्चित नाम शामिल हैं। लौरिया से सुनील कुमार, हरसिद्धि (सुरक्षित) से अवधेश राम, बेनीपट्टी से मोहम्मद परवेज आलम, दरभंगा से आर.के. मिश्रा, छपरा से जयप्रकाश सिंह और आरा से डॉ विजय कुमार गुप्ता को टिकट दिया गया है। वहीं, भोरे सीट से प्रिति किन्नर और बोधगया से लक्ष्मण मांझी चुनावी मैदान में उतरेंगे।

प्रशांत किशोर की अनुपस्थिति पर सवाल

पहली सूची जारी होने के दौरान प्रशांत किशोर की अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। हालांकि, पार्टी नेताओं का कहना है कि यह केवल रणनीतिक कारणों से है और आने वाले दिनों में पीके भी सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।

जन सुराज की इस पहली सूची ने बिहार चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पार्टी आगामी चुनावों में कितना असर डाल पाती है।

इसे भी पढ़ें : छठी-आठवीं पास के लिए सराकरी नौकरी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछठी-आठवीं पास के लिए सराकरी नौकरी
Next Article चुनाव आयोग की बड़ी चेतावनी: फर्जी एआई वीडियो पर होगी सख्त कार्रवाई

Related Posts

बिहार

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026
बिहार

बिहार की कमान अब सैयद अता हसनैन के हाथ, बने राज्य के 43वें राज्यपाल

March 14, 2026
Headlines

प्रॉपर्टी डीलर को सरेराह मा’री गोली, मचा तहलका

March 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का धमाकेदार फाइनल, वेस्ट बंगाल ने मा’री बाजी

March 15, 2026

पुलिस भर्ती पेपर विवाद पर सख्त हुए सीएम, बोले- मर्यादा का रखें ध्यान

March 15, 2026

सीएम हेमंत ने काटा ‘जोहारग्राम’ का फीता, आदिवासी पहनावे को मिला नया मंच

March 15, 2026

मिडिल ईस्ट में जंग का असर : CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

March 15, 2026

‘हेलमेट लगाइए, सीट बेल्ट बांधिए’… लोगों को जगा गये ट्रैफिक एसपी… जानें

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.