Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 03:57 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मां के दूध से ही जीत लिया कोरोना का जंग
Headlines

मां के दूध से ही जीत लिया कोरोना का जंग

May 11, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

आगरा। 23 दिन के मासूम ने जानलेवा कोरोना वायरस को मां के दूध से हरा दिया। बच्चे ने महज 15 दिनों में ही कोरोना से जंग जीत ली। दवा के नाम पर मासूम ने सिर्फ मां का दूध पिया और रविवार को ठीक होकर अपने घर पहुंच गया। डॉक्टर भी बिना दवा मासूम के ठीक होने को मां के दूध और उसकी ममता का कमाल बता रहे हैं।

ताजगंज के मोहम्मद आरिफ के 23 दिन के बेटे मोहम्मद साद को कोरोना की पुष्टि होने पर 20 मार्च को एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय सभी को आश्चर्य हुआ था कि नवजात में संक्रमण कहां से आया। बाद में मालूम हुआ कि नवजात के चाचा को किसी जमाती के संपर्क से कोरोना संक्रमण हुआ था। इसके चलते जांच कराई, जिसमें माता-पिता निगेटिव थे पर बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Advertisement Advertisement

अस्पताल में डॉक्टरों के लिए यह मरीज बेहद खास था, इसलिए इसके लिए व्यवस्थाएं भी वैसी ही की गईं। देखरेख के लिए मां जैनब बेगम को साथ रहने की अनुमति दी गई। वह पीपीई किट पहन कर बच्चे के साथ रहती रही क्योंकि वह निगेटिव थीं। डॉक्टरों ने मासूम का इलाज करने के लिए उसकी मां जैनब बेगम की सेहत पर फोकस किया और उन्हें फल, हरी सब्जी, सलाद, दूध समेत पौष्टिक भोजन दिया गया। दवा देने के नाम पर शिशु को पांच से सात बार स्तनपान कराया जाता। नतीजतन 14 दिन में ही मासूम साद की तबीयत एकदम दुरुस्त हो गई। उसकी दो बार रिपोर्ट निगेटिव आई। इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना था कि यह किसी मरीज में अबतक का सबसे तेज सुधार था।

मां जैनब ने बताया कि साद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी पर उसका दिल बैठ गया था। वह हर वक्त उसे छाती से लगाए रहती। डॉक्टर-नर्स उसका हालचाल जानने के लिए आते। डॉक्टरों द्वारा दिए निर्देशों के अनुसार सावधानी से स्तनपान कराती। आखिरकार मां की ममता कोरोना पर भारी पड़ी।

एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल के सह प्रभारी डॉक्टर अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि साद सबसे कम उम्र का संक्रमित था। उसकी मां को पौष्टिक भोजन दिया गया और शिशु को ज्यादा से ज्यादा स्तनपान कराने को कहा गया। शिशु में कोई लक्षण नहीं थे, अत: उसके लिए मां का दूध ही दवा बन गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअपनी चाची के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन
Next Article हिज्बुल का नया कमांडर बना गाजी हैदर, रियाज नायकू की जगह ली

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.