Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कांग्रेस की दिल्ली में आज बड़ी बैठक, सीट शेयरिंग पर होगा फैसला
Headlines

कांग्रेस की दिल्ली में आज बड़ी बैठक, सीट शेयरिंग पर होगा फैसला

October 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

New Delhi/Patna : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग का मामला अब भी पूरी तरह सुलझा नहीं है। इसी बीच आज यानी रविवार को दिल्ली में एक अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में महागठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए जल्द से जल्द सीटों पर सहमति बनाकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू करनी है।

13 अक्टूबर को सीट शेयरिंग का ऐलान संभव

सूत्रों का कहना है कि महागठबंधन की ओर से 13 अक्टूबर को सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है। आज की बैठक के बाद राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बीच भी बैठक हो सकती है।

कांग्रेस को 54 सीटें, 4 और पर दावा

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के लिए 54 सीटें तय मानी जा रही हैं। इसके अलावा कांग्रेस 4 और सीटों पर दावा कर रही है- बछवाड़ा, औराई, हरलाखी और मटिहानी। इन सभी सीटों पर वामपंथी दल भी अपना दावा ठोक रहे हैं। बछवाड़ा सीट पर खासतौर पर कांग्रेस और CPI आमने-सामने हैं। कांग्रेस वहां से यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास को टिकट देना चाहती है, वहीं CPI ने अवधेश राय का नाम तय किया है।

RJD-कांग्रेस में भी कई सीटों पर खींचतान

कांग्रेस कहलगांव, बायसी, सहरसा, बहादुरगंज और रानीगंज सीटें चाहती है, लेकिन आरजेडी इन पर समझौते को तैयार नहीं है। ये सीटें आरजेडी की पारंपरिक सीटों में मानी जाती हैं।

VIP पार्टी की शर्तें

उधर, RJD ने विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को 14 सीटों की पेशकश की है, लेकिन मुकेश सहनी 25 सीटों और डिप्टी सीएम पद की मांग पर अड़े हुए हैं। उन्होंने वैशाली और हरनौत सीट पर भी दावा जताया है।

कांग्रेस की इमरजेंसी बैठक

शनिवार को कांग्रेस ने अचानक एक इमरजेंसी बैठक बुलाई थी। यह बैठक ऑनलाइन हुई जिसमें दिल्ली से स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ पर्यवेक्षक शामिल हुए। कुछ संभावित उम्मीदवारों को वन-टू-वन चर्चा के लिए बुलाया गया था।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, “आज की बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है, अब इसे सिर्फ औपचारिक रूप से साझा करना बाकी है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की तैयारी कर ली है।”

इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव को लेकर पवन सिंह ने कर दिया चौंकाने वाला ऐलान… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 12 अक्टूबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article संतान की लंबी उम्र के लिए की जाती है अहोई अष्टमी, इस साल कब… जानें

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.