Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 12:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ADGP का 8 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, बेटियों ने दी मुखाग्नि
Headlines

ADGP का 8 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, बेटियों ने दी मुखाग्नि

October 15, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ADGP
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

News Samvad : हरियाणा के IPS अधिकारी और ADGP वाई पूरण कुमार का बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-25 श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटियों ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। अंतिम संस्कार में हरियाणा सरकार और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें डीजीपी ओपी सिंह, आईपीएस मोहम्मद अकील, एडीजीपी आलोक मित्तल, आईएएस राजेश खुल्लर, सुधीर राजपाल और पंकज गुप्ता शामिल थे।

चार घंटे तक चला पोस्टमार्टम

अंतिम संस्कार से पहले पीजीआई चंडीगढ़ में करीब चार घंटे तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चली। इसके बाद शव को सेक्टर-24 स्थित सरकारी आवास पर लाया गया और फिर श्मशान घाट ले जाया गया। पीजीआई प्रशासन ने बताया कि पोस्टमार्टम विधिवत गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा सभी कानूनी प्रक्रियाओं के तहत किया गया है। रिपोर्ट एसआईटी को सौंपी जाएगी।

IAS पत्नी बोली- पुलिस और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा  

ADGP की पत्नी IAS अमनीत पी कुमार ने कहा कि उन्हें पुलिस और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए सहमति देते हुए कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता से, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में और वीडियोग्राफी के साथ की जाए। अमनीत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जांच निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरी होगी ताकि सच्चाई सामने आए और न्याय मिले।

अदालत और पुलिस की पहल

इससे पहले, चंडीगढ़ पुलिस ने अदालत में अर्जी दायर कर शव का पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी थी। परिवार के सहयोग नहीं करने पर अदालत ने पत्नी को नोटिस जारी किया था। जांच अधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने कई बार परिवार से अनुरोध किया था, पर सहमति न मिलने पर कानूनी रास्ता अपनाना पड़ा।

प्रदर्शन स्थगित, आगे की रणनीति तय होगी

एडीजीपी पूरण कुमार मामले में बनी 31 सदस्यीय समिति के सदस्य रेशम सिंह ने बताया कि सेक्टर-17 से तय पैदल मार्च रद्द कर दिया गया है। समिति आगे की कार्रवाई पर जल्द बैठक करेगी।

इसे भी पढ़ें : प्रशांत किशोर ने किया चौंकाने वाला ऐलान : इस साल नहीं लड़ेंगे बिहार चुनाव

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार विस चुनाव 2025 : चिराग पासवान ने जारी की 14 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
Next Article राजधानी के इन इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.