Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 03:06 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बच्चों का डिजिटल नशा… अब जंगल बन गया मासूमों का गेमिंग अड्डा
Headlines

बच्चों का डिजिटल नशा… अब जंगल बन गया मासूमों का गेमिंग अड्डा

October 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जंगल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Chaibasa : कभी किताबों और खेल के मैदानों में दिन बिताने वाले किरीबुरु के बच्चे अब मोबाइल स्क्रीन में खो गए हैं। लोहे की नगरी में पब जी जैसी ऑनलाइन गेमिंग का नशा इस कदर बढ़ गया है कि कई किशोर छिपकर जंगलों में “गेमिंग ज़ोन” बनाने लगे हैं। एपेक्स ऑफिस के पीछे का जंगल अब उनके लिए वर्चुअल युद्ध का मैदान बन चुका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चे घंटों मोबाइल में व्यस्त रहते हैं, जबकि आसपास सांप, बिच्छू और जंगली कीड़े जैसे खतरों से उनका कोई डर नहीं है। कभी-कभी सीआईएसएफ के जवान उन्हें वहां से भगाने का प्रयास करते हैं, लेकिन कुछ देर बाद बच्चे फिर लौट आते हैं। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि पब जी जैसे हिंसक गेम बच्चों के व्यवहार, ध्यान और अध्ययन क्षमता पर गहरा असर डाल रहे हैं। इससे उनमें चिड़चिड़ापन, आक्रामकता और सामाजिक जुड़ाव में कमी दिखाई दे रही है।

स्कूलों में चिंता

स्कूल शिक्षक और समाजसेवी अब “डिजिटल नशा” को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि अभिभावकों को बच्चों के मोबाइल उपयोग पर सीमा तय करनी होगी। उन्हें खेलकूद, संगीत, चित्रकला और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर लत धीरे-धीरे कम की जा सकती है। समाजसेवी और शिक्षक एस के पांडेय ने चेतावनी दी, “यह सिर्फ एक गेम नहीं, बच्चों के भविष्य के साथ खेल है। समय रहते समाज, परिवार और स्कूलों को मिलकर कदम उठाना होगा, ताकि मासूम बचपन को इस डिजिटल नशे से बाहर निकाला जा सके।”

सावधानी और समाधान की जरूरत

विशेषज्ञों का सुझाव है कि बच्चों को मोबाइल गेम से जोड़ने के बजाय उन्हें समूह गतिविधियों और खेलों में व्यस्त करना चाहिए। अभिभावकों को बच्चों के दिनचर्या पर नजर रखनी होगी और समय-समय पर उन्हें डिजिटल दुनिया के खतरों से अवगत कराना होगा। किरिबुरु में पब जी की बढ़ती लत ने एक गंभीर सामाजिक चुनौती पेश की है। अगर समय रहते सही कदम नहीं उठाए गए, तो न केवल बच्चों का शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि उनकी मानसिक और सामाजिक क्षमता पर भी स्थायी असर पड़ सकता है।

असली जीवन की सीख से दूर होते जा रहे बच्चे

जंगल में घंटों मोबाइल स्क्रीन में डूबे बच्चे सिर्फ “वर्चुअल जीत” हासिल कर रहे हैं, लेकिन असली जीवन की सीख से दूर होते जा रहे हैं। समाज, स्कूल और परिवार मिलकर ही इस डिजिटल खतरे को मात दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : लाल आतंक को सबसे बड़ा झटका : 110 महिला सहित 208 नक्सलियों का सरेंडर, 153 उम्दा हथियार भी सौंपा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफर्जी पहचान के जाल पर डीसी मनीष ने कसा शिकंजा
Next Article पलामू में 6 करोड़ का बैंक घोटाला, संदेही मैनेजर बिहार से गिरफ्तार, SDPO क्या बोले… देखें

Related Posts

Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.