Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 09:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार विस चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, IG क्या बोले… जानें
Headlines

बिहार विस चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, IG क्या बोले… जानें

October 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनजर झारखंड पुलिस ने सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत कर दिया है। शनिवार को आईजी अभियान सह स्टेट पुलिस नोडल पदाधिकारी डॉ. माईकलराज एस. की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में हजारीबाग, गढ़वा, चतरा, गिरिडीह, गोड्डा, पलामू, कोडरमा, देवघर, साहेबगंज और दुमका जिलों के पुलिस कप्तान शामिल हुए।

अपराधियों और नक्सलियों पर सख्त निगरानी

आईजी अभियान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों, असामाजिक तत्वों और नक्सलियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और नकदी के अवैध परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

auto

अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट और गश्ती पर जोर

आईजी अभियान ने अंतर्राज्यीय और मिरर चेक पोस्टों की सक्रियता की समीक्षा की और सभी पोस्टों पर चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया। आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित करने के साथ ही बिहार और झारखंड पुलिस के बीच सूचना साझाकरण प्रणाली को और मजबूत बनाने की रणनीति तय की गई।

सक्रिय अपराधियों और गिरोहों पर संयुक्त कार्रवाई

उन्होंने कहा कि बिहार में वांछित अपराधी जो झारखंड में शरण लिए हुए हैं, उनके खिलाफ विशेष कार्रवाई की जाए। सभी एसपी को पुलिस और सुरक्षा बलों के समन्वय से निरंतर सर्च अभियान और गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बोकारो के जोनल आईजी सुनिल भाष्कर, डीआईजी जंगलवार फेयर स्कूल नेतरहाट और सह-चुनाव कोषांग धनंजय कुमार सिंह सहित सभी सीमावर्ती जिलों के एसपी मौजूद रहे।

आईजी अभियान का संदेश

बैठक के अंत में आईजी अभियान ने स्पष्ट कहा कि झारखंड पुलिस बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हर प्रकार की सुरक्षा चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़ें : नक्सलियों को तीखी चोट, जंगल में छुपा ‘मौ*त का जखीरा’ जब्त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआज इन मुहूर्तों में करें खरीदारी, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Next Article बिना परीक्षा रेलवे में नौकरी का मौका… जानें

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.